Ranveer Singh Dhurandhar: ‘ऐसा किरदार सिर्फ रणवीर सिंह ही निभा सकते थे’, शत्रुघ्न सिन्हा ने की धुरंधर की तारीफ
Shatrughan Sinha Reaction On Dhurandhar: शत्रुघ्न सिन्हा ने धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसा किरदार केवल रणवीर सिंह ही निभा सकते थे। उन्होंने फिल्म को ईमानदार और बेहतरीन कृति बताया।
- Written By: सोनाली झा
शत्रुघ्न सिन्हा और रणवीर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Shatrughan Sinha Praise Ranveer Singh Role: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का अगला पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अगले महीने रिलीज होने वाला है। लेकिन अभी तक पिछले साल आई ‘धुरंधर’ का ही क्रेज लोगों में बना हुआ है। शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में फिल्म धुरंधर की जमकर तारीफ की है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर जहां एक ओर प्रोपेगेंडा फिल्म होने के आरोप लग रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे ‘बेमिसाल कृति’ और ‘मास्टरपीस’ बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए अपने पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि उन्होंने हाल ही में इस चर्चित फिल्म को देखा और वह इससे बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि इसे ‘प्रचार फिल्म’ कैसे कहा जा सकता है, क्योंकि उनके मुताबिक यह एक ईमानदारी से बनाई गई, दिलचस्प और मनोरंजक फिल्म है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात
शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म के सेट और तकनीकी पक्ष की भी सराहना की। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बैंकॉक, थाईलैंड में पाकिस्तान को दर्शाने वाले सेट को बेहद खूबसूरती और वास्तविक अंदाज में तैयार किया गया है, जो फिल्म को और प्रभावशाली बनाता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने खास तौर पर रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि रणवीर इस भूमिका में पूरी तरह फिट बैठते हैं और उनके अलावा शायद ही कोई इस किरदार को इतने प्रभावी ढंग से निभा पाता।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
शत्रुघ्न सिन्हा ने की राकेश बेदी की सराहना
शत्रुघ्न सिन्हा ने संजय दत्त और अक्षय खन्ना के प्रदर्शन को भी असाधारण बताया। पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने मित्र राकेश बेदी की भी विशेष सराहना की और कहा कि उन्होंने एक यादगार भूमिका निभाई है, जिसे शायद वही इतने शानदार तरीके से कर सकते थे। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशंसा की और कहा कि पूरी टीम ने मिलकर इसे एक अद्भुत सीन अनुभव बना दिया है।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को शादी की दी बधाई, शेयर किया भावुक पत्र
धुरंधर 2 और टॉक्सिक की टक्कर
बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज हो सकता है, हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब शत्रुघ्न सिन्हा की तारीफ ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। 19 मार्च को दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार रहेगा। ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘टॉक्सिक’ से टक्कर होगी। अब देखना ये है कि क्या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी पहले पार्ट की तरह ही दमदार प्रदर्शन कर पाती है या नहीं।
