शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम, बेटी सबा पटौदी ने सालों बाद बताई शादी की असली वजह

Sharmila Tagore Marriage Conversion: एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने टाइगर पटौदी से शादी के दौरान इस्लाम धर्म अपनाया था। सबा पटौदी ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने इस्लाम क्यों अपनाया था।
Sharmila Tagore Marriage Conversion
सबा पटौदी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शर्मिला टैगोर ने 1968 में मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी।

  • शादी के समय उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और आयशा नाम रखा।

  • सबा पटौदी के अनुसार उनकी दादी इस बदलाव के बिना शादी के लिए राजी नहीं होतीं।

  • सबा ने बताया कि उनके पिता ने कभी शर्मिला टैगोर के फिल्मी करियर पर रोक नहीं लगाई।

Sharmila Tagore Religion Conversion: सिनेमा और शाही घरानों के मेल की जब भी बात होती है, तो मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर की लव स्टोरी का जिक्र सबसे पहले आता है। दोनों की शादी अपने समय में एक बहुत बड़ी और फेमस घटना थी, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा था। इस हाई-प्रोफाइल रिश्ते को लेकर उस दौर में कई तरह की बातें भी सामने आई थीं।

अब इतने लंबे समय के बाद इस जोड़े की बेटी सबा अली खान पटौदी ने अपनी मां के धर्म परिवर्तन से जुड़े एक बड़े राज से पर्दा उठाया है। उन्होंने एक हाल ही के इंटरव्यू में खुलकर बताया कि उस दौर के सामाजिक और पारिवारिक हालातों को देखते हुए यह कदम उठाना क्यों जरुरी हो गया था और इसके पीछे की असली वजह क्या थी।

दादी की जिद के आगे झुकना पड़ा

एक एक इंटरव्यू के दौरान जब सबा पटौदी से इस पुराने और संवेदनशील मुद्दे पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के पूरी सच्चाई बयां की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उस जमाने के सामाजिक रीति-रिवाजों और पारिवारिक हालातों के तहत यह बदलाव करना एक कानूनी और सामाजिक जरूरत बन चुका था।

सबा के अनुसार यदि उनकी दादी यानी मंसूर अली खान की मां इस रिश्ते के लिए मंजूरी नहीं देतीं, तो इस शादी को कानूनी मान्यता मिलना बेहद मुश्किल हो जाता। सबा ने बताया कि उस समय के दौर में फैमिली के कड़े उसूलों के चलते बिना इसके इस रिश्ते को स्वीकार किया जाना नामुमकिन था और उनकी दादी किसी अन्य तरीके से इसकी कतई अनुमति नहीं देतीं।

शादीशुदा जिंदगी में नहीं आई बाधा

सबा पटौदी ने आगे बताया किया उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी स्वभाव से बेहद आधुनिक और खुली सोच के इंसान थे। उन्होंने शादी के बाद कभी भी शर्मिला टैगोर की एक्टिंग या उनकी पेशेवर जिंदगी पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं लगाई।

इतना ही नहीं परिवार की तरफ से कभी इस बात का भी दबाव नहीं बनाया गया कि वह अपने ऑफिशियल डॉक्यूमेंट या पासपोर्ट पर नाम बदलने को लेकर असहज महसूस करें, जिससे उनकी फिल्मी दुनिया की पहचान सुरक्षित बनी रही।

Sharmila Tagore Marriage Conversion
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर पर उठे सवाल, पुराने दुश्मन आसिफ खान ने किया खुलकर सपोर्ट

घर के अंदर हमेशा से रही पूरी धार्मिक आजादी

शादी के बाद के परिवार के माहौल पर प्रकाश डालते हुए सबा ने यह भी साफ किया कि उनके घर में बच्चों की परवरिश बेहद खुले और उदार वातावरण में हुई। माता-पिता ने कभी भी अपने किसी भी बच्चे पर कोई विशेष धर्म या विचारधारा जबरन नहीं थोपी।

सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने खुद अपने पिता की तरह इस्लाम धर्म में गहरी आस्था रखती हैं, लेकिन उनके घर में हर त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। उनके परिवार में होली, दिवाली से लेकर ईद जैसे तमाम त्योहार आपसी मेल-जोल के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके माता-पिता ने हमेशा अपने बच्चों को जिंदगी में अपना खुद का रास्ता चुनने और आजादी से अपने फैसले लेने की पूरी छूट दी थी।