Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर पर उठे सवाल, पुराने दुश्मन आसिफ खान ने किया खुलकर सपोर्ट

Kazi Touqeer Controversy: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर के रिएक्शन पर उठे विवाद के बाद पूर्व प्रतियोगी आसिफ खान और रोहेद खान उनके समर्थन में सामने आए हैं।
Bigg Boss Kazi Touqeer Controversy
काजी तौकीर और आसिफ खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सिंगर जैस्मीन सैंडलस की परफॉर्मेंस के दौरान काजी तौकीर का रिएक्शन वायरल हुआ।

  • सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी देशभक्ति पर जमकर ट्रोल किया।

  • पूर्व प्रतियोगी आसिफ खान ने पुराने विवादों को भुलाकर काजी का सपोर्ट किया।

  • रोहेद खान ने भी वायरल पोस्ट को गलत बताते हुए उनका सपोर्ट किया।

Kazi Touqeer Bigg Boss 20: छोटे पर्दे के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में आए दिन नए ड्रामे देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन इस बार मामला घर से बाहर सोशल मीडिया तक जा पहुंचा है। बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के छोटे से छोटे रिएक्शन पर भी दर्शकों की पैनी नजर बनी रहती है।

हाल ही में जब फेमस सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने घर के अंदर दिवाली के जश्न के दौरान अपनी खास परफॉमेंस दी, तो माहौल पूरी तरह से फेस्टिवल की तरह हो गया था। इस दौरान प्रतियोगी काजी तौकीर के हावभाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो और ट्वीट तेजी से वायरल हो गया। इस वायरल पोस्ट में उनकी देशभक्ति पर रिएक्शन देने के तरीके को लेकर सवाल खड़े किए गए, जिसके बाद मनोरंजन जगत में बहस छिड़ गई।

वायरल वीडियो के बाद काजी की देशभक्ति पर उठे सवाल

दरअसल मामले की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर एक यूजर ने काजी तौकीर की एक क्लिप शेयर करते हुए उन पर निशाना साधा। दावा किया गया कि जब जैस्मीन सैंडलस स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थीं,

तब सामान्य रूप से अपने एनर्जेटिक डांस के लिए पहचाने जाने वाले काजी तौकीर ने उस पर कोई क्रेज नहीं दिखाया। इस छोटी सी बात को सोशल मीडिया पर इस तरह से तूल दिया गया कि धीरे-धीरे बात उनकी निष्ठा और देशभक्ति तक जा पहुंची। इस तरह के नेगेटिव बयानों और भ्रामक टिप्पणियों के ऑनलाइन सर्कुलेट होने से माहौल गरमा गया।

Bigg Boss 20 Kazi Touqeer Controversy
आसिफ खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

आसिफ खान ने पुराने विवाद भुलाकर किया बचाव

जब सोशल मीडिया पर काजी तौकीर को लेकर बातें बढ़ने लगीं, तो उनके एक्स कंटेस्टेंट आसिफ खान खुलकर उनके सपोर्ट में आ गए। दिलचस्प बात यह है कि शो के दौरान इन दोनों के बीच कई बार तीखी नोकझोक देखने को मिले थे। इसके बाद भी आसिफ ने साफ किया कि घर के अंदर के झगड़े अलग बात हैं, लेकिन वह काजी के दिल में देश के प्रति सम्मान को अच्छी तरह जानते हैं।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्टोरी पोस्ट कि उन्होंने काजी को बहुत करीब से देखा है। जैस्मीन की परफॉर्मेंस वाले पल को साफ करते हुए उन्होंने कहा कि वहां केवल एक कलाकार दूसरे कलाकार को देखकर अपने सपनों को याद कर रहा था। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस साधारण से पल को बेवजह तूल न दिया जाए।

Bigg Boss Kazi Touqeer Controversy
बॉक्स ऑफिस के बाद अब ऑस्कर पर रामायण की नजर, 99वें अकादमी अवॉर्ड्स में पेश की दावेदारी

रोहेद खान के पोस्ट को बताया बकवास

इस पूरे विवाद के बीच बिग बॉस शो के पूर्व प्रतियोगी रोहेद खान भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने वायरल हो रहे उस ट्वीट और उसके पीछे चल रहे एजेंडे को सीधे तौर पर खारिज कर दिया। रोहेद ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि इस तरह की बातें लोगों के दिमाग में सिर्फ जहर घोलने का काम करती हैं।

भले ही बिग बॉस के खेल के दौरान उनके और काजी तौकीर के विचार आपस में न मिलते हों, लेकिन उन्होंने इस बात पर पूरा जोर दिया कि काजी तौकीर अपने देश से बेहद प्यार करते हैं और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाना पूरी तरह गलत है। इन दोनों एक्स कंटेस्टेंट के खुलकर सामने आने से उन लोगों को करारा जवाब मिला जो सोशल मीडिया पर बिना लोगों की छवि बिगाड़ने का काम कर रहे है।