शरमन जोशी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्म आज भी लोगों के दिलों हैं। यह फिल्म भला कौन भूल सकता है। इस फिल्म ने यूथ के दिलों को छूने के साथ ही करियर चुनने के नजरिए को भी बदलकर रख दिया था। फिल्म में राजू रस्तोगी का किरदार निभाने वाले एक्टर शरमन जोशी ने एक अलग पहचान बनाई है।
वहीं शरमन जोशी आज यानि 28 अप्रैल को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बेहतरीन अभिनय और खास तौर पर कॉमिक टाइमिंग से फैंस का दिल जीतने वाले शरमन ने करियर में कई यादगार फिल्में दीं। हालांकि, बतौर सोलो हीरो उन्हें कोई बड़ा हिट फिल्म नहीं मिल पाई, लेकिन उनके साइड रोल हमेशा दर्शकों के बीच चर्चा में रहे हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के खास मौके पर चलिए उनसे जुड़ा कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं….
शरमन जोशी के लिए इंडस्ट्री में खुद को साबित करना बिल्कुल आसान नहीं था। करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें खराब कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी। लेकिन निर्देशक शफी ईनामदार ने उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। नतीजा यह रहा कि शरमन ने लगभग 50 थिएटर शो किए, जिससे उनकी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग में गजब का सुधार आया। इसके साथ ही शरमन जोशी ‘गॉडमदर’ के बाद ‘फरारी की सवारी’, ‘रंग दे बसंती’, ‘स्टाइल’, और ‘ढोल’ जैसी कई चर्चित फिल्मों में नजर आए।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पर्सनल लाइफ की बात करें तो शरमन ने महज 21 साल की उम्र में मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी कर ली थी। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और यहीं से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। साल 2000 में दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को हमेशा के लिए नाम दे दिया। वहीं कपल के तीन बच्चे हैं। जिसका नाम ख्याना जोशी, विहान जोशी और वरयान जोशी। जहां शरमन आज भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, वहीं प्रेरणा लाइमलाइट से दूर एक सफल बिजनेसवुमेन के रूप में अपना करियर संभाल रही हैं।