Inn Galiyon Mein Trailer Out: रहमान वर्सेस हनुमान गली, फिल्म 'इन गलियों में' के जरिए दिखेगा समाज का कड़वा सच

Inn Galiyon Mein: 'इन गलियों में' फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म छोटे बजट की है। नई स्टार कास्ट है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
Inn Galiyon Mein Trailer Out Javed Jaffrey Vivan Shah and Avantika Singh Film
'इन गलियों में' फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है
Published on: 
Updated on: 

Inn Galiyon Mein: 'इन गलियों में' फिल्म की कहानी आज के कड़वे सच को दिखा रही है कि भले ही दो धर्म के अलग-अलग लोग एक ही गली-मोहल्ले में रहते हो लेकिन दोनों के बीच नफरत की दीवार खड़ी हो चुकी है। फिल्म में इसी कहानी को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। फिल्म की कहानी हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की के प्यार की कहानी है, जिसमें यह बताने का प्रयास किया गया है कि हिंदू-मुस्लिम दोस्त तो हो सकते हैं लेकिन एक दूसरे के प्रेमी नहीं। फिल्म में जावेद जाफरी, इश्तियाक खान के अलावा विवान शाह और अवंतिका सुशांत सिंह अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और फिल्म 14 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में होली का एक गीत काफी पसंद किया गया है।

अवंतिका सिंह और विवान शाह इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों बॉलीवुड के लिए नया नाम हैं। लेकिन ट्रेलर में दोनों की एक्टिंग ठीक-ठाक दिखाई दे रही है। फिल्म बेहद संवेदनशील विषय पर बनी है, ऐसे में यह दर्शकों का ध्यान खींचने में पूरी तरह से कामयाब होगी यह कहा जा सकता है। फिल्म का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ है जो होली सॉन्ग है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसी के वजह से इसके ट्रेलर को भी लोगों ने काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म में दिखाए प्रेमी जोड़े का हश्र क्या होता है इसके लिए फिल्म देखनी होगी। बॉक्स ऑफिस पर जहां एक तरफ बड़े बजट की फिल्में धराशाई हो रही है, इस तरह के छूटे बजट फिल्मों ने काफी राहत दी है। यह भी छोटे बजट की फिल्म है, देखना यह होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। इन गलियों में फिल्म के जारी हुए ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। कमेंट के माध्यम से यूजर्स यह बता रहे हैं कि वह इस फिल्म को देखना चाहते हैं, क्योंकि ट्रेलर में दिखाई गई कहानी उन्हें दिलचस्प लगी है। यह फिल्म यदुनाथ फिल्म द्वारा प्रस्तुत की गई है और इस फिल्म को अविनाश दास ने डायरेक्ट किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com