43 की उम्र में पानी में लगाई आग, शमा सिकंदर को देख यूजर्स को इस फिल्म की आई याद

शमा सिकंदर 43 साल की हैं लेकिन वह अब भी अपने ग्लैमरस लुक से अपने चाहने वालों का दिल जीत लेती हैं। झरने के नीचे नहाते हुए उन्होंने अपनी बोल्ड फोटो पोस्ट की है। फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
43 की उम्र में पानी में लगाई आग, शमा सिकंदर को देख यूजर्स को इस फिल्म की आई याद
शमा सिकंदर ने बिकिनी पहन झरने के नीच लिया मानसून का मजा, वायरल हुई बोल्ड फोटो
Published on
Updated on

शमा सिकंदर इंडस्ट्री की वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने फिल्म, टीवी और वेब सीरीज में बेहतरीन काम किया है। टैलेंटेड होने के साथ-साथ वह बेहद खूबसूरत भी हैं। 43 साल की उम्र में भी वह अपने हुस्न की बिजली गिराती हैं तो फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाते हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर झरने के नीचे नहाते हुए तस्वीरें पोस्ट की है। तस्वीर पर फैंस दिल हारते हुए नजर आ रहे हैं।

शमा सिकंदर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर झरने के नीचे नहाते हुए कुछ तस्वीरें साझा की है। पहली तस्वीर में वह ब्लैक कलर के स्विमसूट में नजर आ रही हैं और पीछे झरना दिखाई दे रहा है। अन्य तस्वीरों में वह स्विमसूट पहने मानसून में झरने के आसपास वातावरण का मजा लेते हुए दिखाई दी हैं। आखिरी की दो तस्वीरों में वह बिकनी पहन कर झरने के नीचे नहाते हुए नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर यूजर्स को राम तेरी गंगा मैली फिल्म की मंदाकिनी याद आ गई है, उन्होंने भी झरने के नीचे नहाते हुए दृश्य को फिल्माया था, फिल्म का वो सीन वह बहुत चर्चा में रहा था।

शमा सिकंदर ने अपनी बोल्ड तस्वीरों के साथ शेयर की गई इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, अगर आप इसी तरह के रोमांच को पसंद करते हैं, तो कमेंट करें। फैंस ने उनके चैलेंज को एक्सेप्ट भी कर लिया है और वह भर भर कर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर ने उनके कलर सिलेक्शन की भी तारीफ की है, ब्लैक कलर का स्विमसूट और पिंक कलर की बिकिनी उन पर बहुत ज्यादा सूट करती है, ऐसा यूजर्स बताते हुए नजर आए हैं। शमा सिकंदर 43 साल की हैं, अगस्त में वह 44 साल की हो जाएंगी, लेकिन उनके ग्लैमरस अंदाज के फैंस अब भी घायल हैं, ऐसा कहा जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com