Hrithik Roshan Family Host Korean Pop Singer Jackson Wang In India Fans Praises Rakesh Roshan
जैक्सन वांग का भारत में भी एक परिवार, ऋतिक रोशन की मेजबानी देख गदगद हुए फैंस
ऋतिक रोशन ने मुंबई में हांगकांग सिंगर जैकसन वांग की मेजबानी की, तो उनके फैंस गदगद हो उठे। कहा यह जाने लगा कि जैकसन वांग का भारत में भी एक परिवार है। वह 2 दिन के भारत दौरे पर आए थे।
जैक्सन वांग के लिए ऋतिक रोशन की मेजबानी देख गदगद हुए फैंस
Follow Us
Follow Us :
मुंबई: चर्चित के रैपर जैकसन वांग 10 जून को भारत पहुंचे थे, दो दिन की अपनी इस यात्रा में जैकसन वांग ने ऋतिक रोशन के परिवार के साथ बेहतरीन वक्त बिताया। भारत में रोशन परिवार ने जैकसन वांग की मेजबानी की। राकेश रोशन ने जैकसन वांग के साथ अपने परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीर में जैकसन वांग ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और राकेश रोशन की पत्नी पिंकी नजर आ रहे हैं। जैकसन वांग की मेजबानी करने पर रोशन परिवार को जैक्सन के फैंस शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए हैं। कहा यह जा रहा है कि जैकसन वांग का भारत में भी एक परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैक्सन वांग दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके चाहने वाले इस समय रोशन परिवार के लिए अपना आभार जताते हुए नजर आए हैं। जैकसन वांग के भारत आने पर रोशन परिवार ने उनकी मेजबानी की। दरअसल जैक्सन भारत में अपने एल्बम के प्रमोशन के लिए आए हैं। उनका नया एल्बम मैजिक मैन 2 जुलाई की 18 तारीख को रिलीज होने वाला है। इस वजह से वह दुनिया भर में इसका प्रमोशन कर रहे हैं। इसी वजह से वह 2 दिन के दौरे पर भारत आए थे।
जैक्सन वांग की मेजबानी करने की वजह से रोशन परिवार का जैक्सन के फैंस शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी तस्वीरों पर ढेर सारे कॉमेंट्स किए हैं। ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने खुद जैक्सन के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पोस्ट पर आए कमेंट में एक यूजर ने कहा जैक्सन वांग का स्वागत करें और उनका ख्याल रखने के लिए धन्यवाद। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जैकसन वांग का भारत में भी एक परिवार है। अन्य यूजर्स रोशन परिवार की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
Hrithik roshan family host korean pop singer jackson wang in india fans praises rakesh roshan