शुरू हुई ‘शैतान’ की एडवांस बुकिंग, बड़े कारोबार की उम्मीद
- Written By: सुनीता पांडे
Updated On:
Mar 05, 2024 | 12:58 PM
मुंबई: अजय देवगन की हॉरर मूवी शैतान आगामी 8 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में कोई हॉरर फिल्म आ रही है। इसलिए इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस रेस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड ने फिल्म के जबरदस्त कारोबार की उम्मीद जताई है।
Here's a list of things you should do to ensure that kisi #Shaitaan ki nazar aap par asar na kar paaye! Book your tickets now! 🔗 – https://t.co/euYYilWcvh Taking over cinemas on 8th March 2024.@ajaydevgn @ActorMadhavan #Jyotika @imjankibodiwala #JyotiDeshpande @KumarMangat… pic.twitter.com/VxsYHGPVIW — Jio Studios (@jiostudios) March 4, 2024
रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक ‘शैतान’ के 4115 टिकट बिक चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 से 15 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है। शैतान में। अजय देवगन के साथ साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी नजर आएंगी, जबकि अभिनेता आर माधवन निगेटिव किरदार में दिखाई देने वाले हैं। वहीं ‘क्वीन’ और ‘सुपर 30’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके विकास बहल ‘शैतान’ के निर्देशक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ajay Devgn Help: एक्सीडेंट के बाद अजय देवगन ने दिया था महिमा चौधरी का साथ, एक्ट्रेस ने सुनाया भावुक किस्सा
अजय देवगन के 57वें बर्थडे पर फैंस का सैलाब, ‘शिवशक्ति’ के बाहर दिखा जबरदस्त क्रेज, वीडियो आया सामने
अजय देवगन और काजोल की दिलचस्प लव स्टोरी, ब्रेकअप के बाद दोस्ती, फिर प्यार से शादी तक का रहा सफर
‘दृश्यम 3’ के बीच अजय देवगन का सरप्राइज, नए प्रोजेक्ट से फिर मचाएंगे धमाल, जानें रिलीज डेट
Shaitan advance booking first day ajay devgan r madhavans film pre ticket sale will be released on 8 march 26
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 05, 2024 | 12:58 PM
