शाहिद कपूर की फिल्म देवा का पांचवें दिन बुरा हाल (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ को लेकर काफी वक्त से लोगों में बज बना हुआ था और लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, यह फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। लेकिन रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों का दिल नहीं जीत पा रही है और लगातार इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।
इसी बीच फिल्म के पाचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है। जिसमें काफी बुरा हाल हो गया है। वहीं अब ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म को बजट का पूरा कमाना भी बेहद मुश्किल हो रहा है। देवा के मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 5.78 करोड़, दूसरे दिन 6.82 करोड़, तीसरे दिन 8.30 करोड़ और चौथे दिन 3.39 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 38.30 करोड़ हो गया है।
इसके अलावा सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, देवा ने पांचवें दिन शाम 5 बजे तक 0.78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 39.08 करोड़ हो गया है। लेकिन अभी माना जा रहा है कि फिल्म के आकड़ों में भारी बदलाव हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवा 50 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है और अभी तक फिल्म ने सिर्फ आधी से ज्यादा कमाई की है। वहीं वीकडे में फिल्म का कलेक्शन कम होता जा रहा है। जिसकी वजह से बजट पूरा होना मुश्किल लग रहा है। बता दें, मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस का रीमेक है और मलयालम फिल्म जैसा बौकाल देवा का देखने को नहीं मिल रहा है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आई हैं और उन्होंने फिल्म में एक पत्रकार का किरदार निभाया है। इस बीच एक खास बात ये है कि देवा से पहले अक्षय कुमार की स्काई फोर्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और स्काई फोर्स ने देवा को कड़ी टक्कर दी है। वहीं स्काई फोर्स 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो चुकी है।