O Romeo Box Office Day 6: शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म 50 करोड़ के करीब, छठे दिन भी बरकरार रफ्तार
Shahid Kapoor Movie Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के छठे दिन भी दमदार कमाई की। कुल कलेक्शन 50 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
O Romeo Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों और समीक्षकों का सकारात्मक समर्थन मिला, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है।
फिल्म ने पहले ही दिन 9.01 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर यह संकेत दे दिया था कि यह लव स्टोरी दर्शकों को पसंद आ रही है। दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल आया और कलेक्शन 14.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीसरे दिन भी फिल्म ने 11 करोड़ रुपये का मजबूत कारोबार किया। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ‘ ओ रोमियो’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हालांकि, हर फिल्म की तरह वर्किंग डेज में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी। चौथे दिन फिल्म ने 5.10 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पांचवें दिन 5.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन स्थिर बना रहा, जो यह दर्शाता है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी कायम है।
सम्बंधित ख़बरें
सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
देविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने अनुमानित 3 से 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ये आंकड़े शुरुआती हैं और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव संभव है। छठे दिन की कमाई को जोड़ते हुए फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 49.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
अब ‘ ओ रोमियो’ 50 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ ही दूरी पर है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर दूसरे वीकेंड में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो यह 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
ये भी पढ़ें- 11 साल बाद OTT पर फिर छाई ये फिल्म, नेटफ्लिक्स टॉप-5 में ट्रेंड कर रही अनोखी लव स्टोरी
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कमेस्ट्री पर फैंस ने लुटाया प्यार
फिल्म की सफलता का बड़ा कारण शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फ्रेश केमिस्ट्री मानी जा रही है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है। रोमांस, भावनात्मक दृश्यों और मधुर संगीत का संतुलन युवा दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो ‘ ओ रोमियो’ इस साल की सफल रोमांटिक फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब हो सकती है। फिलहाल फिल्म की नजर 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने पर टिकी हुई है।
