'फर्जी 2' में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी युक्ति थरेजा, फिल्म में निभाएंगी निडर Gen-Z महिला का किरदार

Yukti Thareja Farzi 2: शाहिद कपूर की सीरीज ‘फर्जी 2’ में युक्ति थरेजा की एंट्री हुई है। युक्ति थरेजा ने खुद बताया कि वह सीरीज की फीमेल लीड हैं और उनके ज्यादातर सीन शाहिद के साथ होंगे।
Shahid Kapoor Farzi 2 Female Lead Yukti Thareja
शाहिद कपूर और युक्ति थरेजा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shahid Kapoor Farzi 2 Female Lead Yukti Thareja: शाहिद कपूर की पॉपुलर वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से चर्चा है। अब सीरीज से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेत्री युक्ति थरेजा ‘फर्जी सीजन 2’ का हिस्सा बनने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, युक्ति सीरीज में फीमेल लीड का किरदार निभाएंगी और उनके ज्यादातर सीन शाहिद कपूर के साथ होंगे।

युक्ति थरेजा ने एक इंटरव्यू में ‘फर्जी 2’ में अपनी एंट्री की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह सीरीज में फीमेल मेन लीड की भूमिका निभा रही हैं और इस सीजन में वह इकलौती फीमेल मेन लीड हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, उनके करीब 80 फीसदी हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है। युक्ति ने बताया कि वह एक निडर Gen-Z महिला का किरदार निभा रही है, जो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाती है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके किरदार के ज्यादातर सीन शाहिद कपूर के साथ हैं। सीरीज के 2027 के मध्य में रिलीज होने की संभावना बताई गई है, हालांकि अभी मेकर्स ने आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

आगे बढ़ेगी नकली नोटों की कहानी

‘फर्जी’ के पहले सीजन में शाहिद कपूर ने सनी का किरदार निभाया था। सनी नकली नोट बनाने की दुनिया में पहुंच जाता है और धीरे-धीरे इस गैरकानूनी कारोबार में फंसता चला जाता है। सीजन के अंत में सनी और उसका दोस्त फिरोज, माइकल वेदनायगम और मंसूर दलाल से बच निकलते हैं। दूसरे सीजन में कहानी इसी ट्रैक को आगे बढ़ाएगी। सनी और फिरोज जहां अपना काम जारी रखने की कोशिश करेंगे, वहीं उनके सामने पुराने दुश्मनों से बचने की चुनौती भी होगी। सीरीज का निर्देशन राज और डीके ने किया है।

Shahid Kapoor Farzi 2 Female Lead Yukti Thareja
जान्हवी कपूर संग डीपफेक वीडियो पर जूनियर एनटीआर ने जताई नाराजगी, लोगों से की शेयर न करने की अपील

लुट गए से मिली युक्ति को पहचान

युक्ति थरेजा को इमरान हाशमी के साथ म्यूजिक वीडियो ‘लुट गए’ से खास पहचान मिली थी। जुबिन नौटियाल की आवाज में रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर एक अरब से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा युक्ति मलयालम एक्शन फिल्म ‘मार्को’, ‘हाई जुनून! ड्रीम. डेयर. डॉमिनेट’ और ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, शाहिद कपूर को हाल ही में फिल्म ‘ओ रोमियो’ में तृप्ति डिमरी के साथ देखा गया था। अब ‘फर्जी 2’ में शाहिद और युक्ति की नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com