देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा बॉलीवुड, शाहरुख, सलमान समेत गवाह बने ये सितारे
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान, सलमान खान और संजय दत्त समेत पूरा बॉलीवुड उमड़ा हुआ नजर आया।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान, सलमान खान और संजय दत्त समेत बॉलीवुड की कई सितारे नजर आए और इस दौरान वह देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने हैं। आइए जानते हैं इस मौके पर बॉलीवुड के कितने सितारों ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।
शाहरुख खान ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की, वह उनके साथ गले लगाते हुए नजर आए। शपथ ग्रहण समारोह में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, विद्या बालन जैसे कलाकारों ने शिरकत की सलमान खान और संजय दत्त दर्शक दीर्घा में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस इससे पहले भी मुख्यमंत्री के तौर पर दो बार कार्यभार संभाल चुके हैं और उन्होंने अब तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
सलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
महाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
ये भी पढ़ें- शपथ लेने बाद अमित शाह से मिलेंगे एकनाथ शिंदे, मंत्रालयों के बंटवारे पर होगी चर्चा
मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ है। जिसके लिए 4000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ देवेंद्र फडणवीस ने ली उसके बाद एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उसके बाद अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते हुए नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी नजर आए। इस मौके पर नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, प्रफुल्ल पटेल, निर्मला सीतारमण, रामदास आठवले, जेपी नड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और चिराग पासवान जैसे नेता भी मौजूद रहे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि देवेंद्र फडणवीस का शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। आजाद मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
