किंग खान का ग्लोबल दबदबा बरकरार, हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में फिर शामिल हुए शाहरुख खान
Shah Rukh Khan Wealth: शाहरुख खान ने एक बार फिर हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में जगह बनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 1.3 बिलियन डॉलर यानी लगभग 10,800 करोड़ रुपये है।
- Written By: सोनाली झा
शाहरुख खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के ‘किंग’ कहे जाने वाले शाहरुख खान ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी आर्थिक ताकत का लोहा मनवाया है। हाल ही में जारी हुई हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में उनका नाम दोबारा शामिल हुआ है। इस सूची में जगह बनाकर शाहरुख ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के ही नहीं बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी एक बड़ी हस्ती हैं।
5 मार्च को जारी इस प्रतिष्ठित सूची के अनुसार, शाहरुख खान की कुल संपत्ति करीब 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 10,800 करोड़ रुपये आंकी गई है। इतनी बड़ी दौलत के साथ वह दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में गिने जाते हैं। शाहरुख खान की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन हाउस और अन्य व्यावसायिक निवेशों से आता है। उनका प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट भी मनोरंजन उद्योग में एक बड़ा नाम है।
पिछली बार से थोड़ी घटी संपत्ति
हालांकि इस साल उनकी कुल संपत्ति में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। साल 2025 में उनकी नेटवर्थ करीब 1.4 बिलियन डॉलर यानी लगभग 12,490 करोड़ रुपये बताई गई थी। इसके मुकाबले इस साल उनकी संपत्ति में मामूली कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद वह दुनिया के सबसे अमीर सेलिब्रिटी कारोबारियों में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
Abhay Deol Dev D: बिना डायलॉग के भी छा गए अभय देओल, ‘देव डी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
Ayushmann Khurrana ने साउथ में शुरू की नई बैकवॉटर थ्रिलर की शूटिंग, रिलीज से पहले ही दूसरे प्रोजेक्ट में जुटे
‘सुनो ना दिल’ में दिखी Kapil Sharma और सादिया खातिब की शानदार केमिस्ट्री, फैंस बोले- दिल छू लेने वाला गाना
भारत की स्थिति भी मजबूत
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। इस सूची में भारत के 308 अरबपति शामिल हैं, जिससे देश वैश्विक रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। इस सूची में सबसे ज्यादा अरबपतियों के साथ चीन पहले स्थान पर है, जहां करीब 1,110 अरबपति हैं। वहीं अमेरिका दूसरे स्थान पर है, जहां लगभग 1,000 अरबपति दर्ज किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है द केरल स्टोरी 2, 13वें दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें
वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं शाहरुख
काम की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म किंग की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
