

India's Costliest Action Film: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर राज करने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। शाहरुख के 60वें बर्थडे पर इसका टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें उनका इंटेंस और पावरफुल लुक देखने को मिला। तभी से यह फिल्म चर्चा में है। अब खबर है कि ‘किंग’ भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म बन गई है, जिसने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल, पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपए है, लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किंग’ का असली बजट लगभग 350 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसमें प्रिंट और प्रमोशन का खर्च शामिल नहीं है। इससे पहले शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का बजट करीब 250 करोड़ रुपये था, यानी ‘किंग’ ने उसे भी मात दे दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘किंग’ की शुरुआत एक मीडियम बजट थ्रिलर के रूप में हुई थी, जिसका निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे थे। उस वक्त फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये रखा गया था। लेकिन जब एक्शन फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद इस प्रोजेक्ट से जुड़े, तो उन्होंने स्क्रिप्ट को एक मेगा-स्केल एक्शन फिल्म में बदलने का प्लान बनाया।
शाहरुख और सिद्धार्थ की जोड़ी ने तय किया कि फिल्म में पहले कभी न देखे गए एक्शन सीक्वेंस होंगे। इसके लिए इंटरनेशनल लेवल के स्टंट डिजाइनर और टेक्निकल टीम को जोड़ा गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किंग’ में कुल छह हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स होंगे। इनमें से तीन सीन्स रियल लोकेशंस पर शूट किए गए हैं, जबकि बाकी तीन विशाल सेट्स पर फिल्माए जाएंगे। शाहरुख ने सिद्धार्थ आनंद को पूरी क्रिएटिव फ्रीडम दी है ताकि फिल्म को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर बनाया जा सके।
‘किंग’ सिर्फ एक भारतीय एक्शन फिल्म नहीं बल्कि एक ग्लोबल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस होगी। सिद्धार्थ आनंद का लक्ष्य है कि वो हॉलीवुड लेवल की फिल्म को भारतीय बजट में तैयार करें, जो अब तक किसी ने नहीं किया। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फैंस पहले से ही इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।