ईद के मौके पर शाहरुख खान का दिल छू लेने वाला पोस्ट, बोले- सबको मिले दुआओं से भी ज्यादा
Shah Rukh Khan ने ईद के मौके पर फैंस को खास संदेश देते हुए खुशियों और बरकत की दुआ की। उनके पोस्ट को खूब प्यार मिला। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर भी फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
- Written By: सोनाली झा
शाहरुख खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Shah Rukh Khan Eid Wishes Post: ईद के पावन मौके पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने फैंस को खास अंदाज में मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके संदेश ने लाखों दिलों को छू लिया। हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान ने अपने चाहने वालों के लिए प्यार, शांति और खुशहाली की दुआ की।
शाहरुख खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह ईद सभी के लिए खुशियों से भरी हो और हर किसी की जिंदगी में बरकत आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों को उनकी तमाम इच्छाओं से भी ज्यादा मिले। उन्होंने लिखा कि आप और आपके परिवार को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद। सभी को प्यार और रोशनी मिले, हम जो भी दुआ करें, वह सब हमें मिले और उससे भी ज्यादा।
स्टाइलिश लुक ने भी खींचा ध्यान
इस खास मौके पर शाहरुख खान ने अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह हरे रंग की शेरवानी और काले सिल्क सलवार में बेहद शानदार नजर आए। उनका यह पारंपरिक लुक फैंस को काफी पसंद आया और देखते ही देखते पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस ने भी उन्हें ईद की ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके लुक की जमकर तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
फिल्म किंग से फिर करेंगे धमाका
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं, जिसे मशहूर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में ‘इस क्रिसमस, डर ही राज करेगा’ जैसी दमदार लाइन ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। वीडियो में शाहरुख का रफ-टफ अंदाज देखने को मिला, जिसमें वह एक खतरनाक और बेरहम किरदार निभाते नजर आए।
शाहरुख खान का संदेश
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान एक भाड़े के सैनिक की भूमिका में हैं, जो बेहद खतरनाक और रहस्यमयी है। उनके इस नए अवतार को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ईद के मौके पर जहां शाहरुख का संदेश लोगों के दिलों को छू गया, वहीं उनकी आने वाली फिल्म ने उनके चाहने वालों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
