शाहरुख खान ने कैंसिल किया सालाना बर्थडे मीट, बैक-टू-बैक गानों की शूटिंग के चलते बदला प्लान

Shah Rukh Khan Birthday Cancel Meet: सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म किंग की व्यस्त शूटिंग के कारण इस साल का सालाना बर्थडे मीट-अप रद्द कर दिया है।
Shah Rukh Khan Birthday Cancel Meet
शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शाहरुख खान ने इस साल बर्थडे मीट के लिए फैंस से सालाना मुलाकात नहीं करेंगे।

  • शाहरुख खान 'किंग' के गानों के लिए लगातार गानों की शूटिंग में बिजी रहेंगे।

  • हर साल मन्नत के बाहर जुटने वाले फैंस को इस बार निराशा हो सकती है।

Shah Rukh Khan Upcoming Movie King: नवंबर के महीने की आहट सुनते ही देश भर के करोड़ों फैंस के दिलों में एक अलग ही क्रेज भर जाता है। 2 नंबर को आने वाले इस खास दिन का इंतजार हर वो शख्स बेसब्री से करता है जो बॉलीवुड के किंग को देखना रहना पसंद करता है।

हर साल की तरह इस बार भी उम्मीदें आसमान पर थीं कि मन्नत के बाहर हजारों फैंस का हुजूम उमड़ेगा और सुपरस्टार अपनी पारंपरिक शैली में सबका अभिवादन स्वीकार करेंगे। लेकिन इस बार फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। अपनी फिल्मों के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए फेमस एक्टर ने इस बार अपने जन्मदिन के खास आयोजन को टालने का बड़ा फैसला लिया है।

किंग की शूटिंग के चलते बदला प्लान

हर साल अपने बर्थडे पर फैंस से रूबरू होने वाले शाहरुख खान इस बार इस रस्म को नहीं निभा पाएंगे। इसके पीछे की मेन वजह उनकी आने वाली फिल्म किंग की शूटिंग का बेहद बिजी शेड्यूल है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का काम अब अपने आखिरी और सबसे अहम चरण में पहुंच चुका है।

फिल्म की रिलीज की तारीख पास होने के कारण मेकर्स किसी भी तरह की देरी नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि शाहरुख खान को दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है और वह अपने बर्थडे पर भी फुर्सत नहीं निकाल पा रहे हैं।

फिल्म किंग के गानों की शूटिंग में बिजी रहेंगे बादशाह

वर्तमान में फिल्म बनाने से जुड़े तमाम लोग और कलाकार एक के बाद एक गानों की शूटिंग को पूरा करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में विले पार्ले के एक स्टूडियो में शाहरुख खान और पादुकोण ने एक भव्य गाने की शूटिंग का सिलसिला शुरू किया है। इस स्पेशल सॉन्ग को फेमस कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट द्वारा खूबसूरती से तैयार किया जा रहा है।

इसके फौरन बाद एक अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल भी तय किया गया है, जिसके तहत विदेश में फिल्म का एक और अहम गाना और कुछ आखिरी सीन फिल्माए जाएंगे। खबरों के अनुसार इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी एक खास गाने का हिस्सा बनने वाली हैं।

Shah Rukh Khan Birthday Cancel Meet
'रामायण' का अमेरिका में हुआ ग्रैंड प्रीमियर, रणबीर-यश की बॉन्डिंग ने लूटी महफिल, भारत में ओपनिंग पर टिकी नजरें

दिसंबर के बीच में फैंस से मिलने की प्लानिंग

भले ही 2 नवंबर को होने वाला बर्थडे मीट इस बार मुमकिन नहीं हो पाया है, लेकिन फैंस के लिए मायूस होने की पूरी वजह नहीं है। प्रोडक्शन टीम और फैन क्लब्स के बीच हुई चर्चा के मुताबिक इस मुलाकात को पूरी तरह से रद्द नहीं किया गया है, बल्कि इसे आगे के लिए टाला गया है।

प्लानिंग के तहत फिल्म किंग की सिनेमाघरों में आधिकारिक रिलीज से लगभग 1 हफ्ता पहले यानी दिसंबर के बीच में इस मीट का आयोजन किया जाए। इससे फैंस को न सिर्फ अपने फेवरेट कलाकार से मिलने का मौका मिलेगा, बल्कि आने वाली फिल्म का रोमांच भी अपने चरम पर होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com