शाहरुख खान की फिल्म किंग का पोस्टर आते ही बॉलीवुड में हलचल, काजोल-करीना समेत कई स्टार्स ने लुटाया प्यार

King Poster Reactions: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के नए पोस्टर पर करीना कपूर, काजोल और जोया अख्तर समेत कई दिग्गज स्टार्स ने अपना प्यार लुटाया है।
King Poster Reactions
शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शाहरुख खान की फिल्म किंग का पोस्टर पर बॉलीवुड स्टार्स का आया रिएक्शन।

  • काजोल, करीना कपूर और जोया अख्तर समेत कई हस्तियों ने दिए रिएक्शन।

  • महीप कपूर ने भी पोस्टर पर अपना रिएक्शन दिया।

  • फिल्म को लेकर फैंस और बॉलीवुड स्टार्स के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

Shah Rukh Khan King Poster Celebrity Reactions: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर चारों तरफ जबरदस्त क्रेज का माहौल बना हुआ है। हाल ही में जब शाहरुख खान ने अपनी इस मचअवेटेड फिल्म का नया पोस्टर दुनिया भर के सामने पेश किया, तो आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे भी खुद को रोक नहीं पाए।

होठों के बीच गुलाब और आंखों में एक अलग ही तेवर लिए उनके इस नए और दमदार लुक ने सोशल मीडिया पर पहले ही सनसनी मचा रखी थी, और अब बॉलीवुड हस्तियों के रिएक्शन ने इस पर सोने पर सुहागा का काम किया है।

स्टार्स के कमेंट सेक्शन में उमड़ा प्यार

पोस्टर सामने आते ही इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बॉलीवुड स्टार्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक्टर के इस बेखौफ और स्टाइलिश अंदाज को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने में जुट गया। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने दिल और आग वाले इमोजी के साथ इस पोस्टर पर अपना भरपूर प्यार बरसाया।

वहीं दूसरी ओर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचानी जाने वाली काजोल और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी कई सारे फायर इमोजी शेयर करते हुए शाहरुख खान के इस नए और खतरनाक लुक के प्रति अपना जबरदस्त उत्साह जाहिर किया।

महीप कपूर और जोया अख्तर ने भी की तारीफ

सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के अन्य दिग्गज और क्रिएटिव चेहरे भी इस लिस्ट में पीछे नहीं रहे। फेमस फिल्ममेकर जोया अख्तर ने दिल, आग और आंखों में दिल वाले इमोजी के जरिए इस पोस्टर पर अपनी दीवानगी जाहिर की।

इसके अलावा महीप कपूर और एक्ट्रेस सहर बंबा ने भी फायर और हार्ट इमोजी के साथ अपना रिएक्शन देते हुए इस लुक को शानदार बताया। इंडस्ट्री के इन तमाम बड़े नामों का इस तरह खुलकर अपने रिएक्शन देना यह साफ साबित करता है कि फिल्म के मेकर्स ने जो जादू पर्दे के पीछे बुना है, उसकी गूं इंडस्ट्री के अंदर भी साफ सुनाई दे रही है।

King Poster Reactions
'ऑब्सेशन' के हिंदी वर्जन में वरुण धवन-कृति सेनन की एंट्री, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाए करोड़ों

साल के अंत में बॉक्स ऑफिस पर होगी महाएंट्री

इस हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर का डायरेक्शन जाने-माने डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिनकी फिल्मों का स्केल हमेशा से भव्य रहा है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी देश के प्रतिष्ठित बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने मिलकर उठाई है।

निर्माताओं ने फिल्म किंग की रिलीज के लिए साल के आखिरी महीने को चुना है, और यह फिल्म आने वाले 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com