Bigg Boss 20 का प्रोमो देख भड़की स्काउट ओपी की मां, सलमान खान को लेकर कह दी बड़ी बात

Scout OP Mother Reaction: बिग बॉस 20 में स्काउट के सिर मुंडवाने के बाद उनकी मां ने मेकर्स पर सवाल उठाए है। उन्होंने बेटे के बयानों को संदर्भ के साथ दिखाने और उसके साथ निष्पक्षता बरतने की अपील की है।
Scout OP Mother Reaction On Bigg Boss 20 Promo
स्काउट ओपी की मां का रिएक्शन(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • स्काउट ओपी का सिर मुंडवाने वाले प्रोमो पर मां ने जताई चिंता

  • बेटे की छवि खराब करने का आरोप, मेकर्स से की निष्पक्षता की अपील

  • एडिटेड क्लिप्स और प्रोमो पर उठाए सवाल, पूछा- कितना दबाव झेलेगा बेटा?

Scout OP Mother Reaction On Bigg Boss 20 Promo: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों काफी विवाद में हैं। जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में स्काउट ओपी की लव गिल और यंग डीएसए के साथ हुई बहस के बाद स्काउट अपना सिर मुंडवा लेता है।

जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो को लेकर स्काउट ओपी की मां ने भी रिएक्ट किया है। स्काउट ओपी की मां ने अपने बेटे को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने शो के मेकर्स से निष्पक्षता बरतने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर वॉइस नोट भी शेयर किया है।

स्काउट की हालत देखकर बेहाल हुईं मां

स्काउट ओपी की मां ने कहा कि एक मां के तौर पर उनके लिए बेटे स्काउट ओपी को इस स्थिति में देखना बेहद मुश्किल है। उन्होंने सलमान खान के उस पुराने मामले का जिक्र भी किया, जब एक एडिटेड प्रोमो को लेकर होस्ट को सामने आकर लोगों को समझाना पड़ा था कि फेक प्रोमो किस तरह गलत धारणा बना सकते हैं। उनका कहना है कि आज जब इसी तरह की स्थिति उनके बेटे के साथ हो रही है, तो उन्हें काफी तकलीफ होती है।

Scout OP Mother Reaction On Bigg Boss 20 Promo
गोविंदा के बेटे की फिल्म का डरावना पोस्टर आया सामने, मां सुनीता आहूजा और नितांशी गोयल के साथ आएंगे नजर

स्काउट की शो के बाहर भी जिंदगी है

स्काउट की मां ने आगे कहा कि उनके बेटे स्काउट ओपी की बिग बॉस के बाहर भी अपनी जिंदगी है। उसका करियर है, रिश्ते हैं और उसे आगे भी काम करना है। उनके अनुसार, स्काउट कई बार अपनी बात साफ कर चुका है और अपने रिश्तों से जुड़े सवालों के जवाब भी दे चुका है। इसके बावजूद उन्हीं मुद्दों को अलग-अलग तरीकों से बार-बार दिखाया जा रहा है।

एडिटेड प्रोमो और क्लिप्स पर उठाए सवाल

स्काउट की मां ने आरोप लगाया कि पुराने वीडियो क्लिप्स को जोड़कर, बातचीत के कुछ हिस्सों को काटकर और अलग-अलग मौकों के फुटेज मिलाकर ऐसे प्रोमो बनाए जा रहे हैं, जिनसे पूरी स्थिति की अलग तस्वीर सामने आती है।

उन्होंने कहा कि शो की ओर से पहले भी यह बात कही गई थी कि गानों और एडिट्स के जरिए किसी की छवि को गलत तरीके से पेश नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद बार-बार ऐसा होते देख उन्हें चिंता हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसी इंसान को कितना मानसिक दबाव झेलना पड़ेगा?