Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aakhri Sawal Collection: आखिरी सवाल की ओपनिंग बेहद कमजोर, सोशल मीडिया पर चर्चा, खाली रहे सिनेमा हॉल

Aakhri Sawal Box Office Collection: संजय दत्त स्टारर फिल्म आखिरी सवाल बाबरी मस्जिद विध्वंस में आरएसएस की भूमिका पर कई सवाल के जवाब देती है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी पसंद भी किया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: May 17, 2026 | 11:37 AM

'आखिरी सवाल' फिल्म रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1: अभिनेता संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म के रिलीजिंग डे पर ओपनिंग काफी कमजोर रही। फिल्म आखिरी सवाल का टीजर रिलीज होते ही काफी चर्चा का विषय बना था। आखिरकार मूवी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर ही दिया गया।

संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ बाबरी मस्जिद विध्वंस में आरएसएस की भूमिका पर कई सवाल के जवाब देती है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। लेकिन फिल्म की  शुरुआत काफी कमजोर पड़ गयी। फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ तक की कमाई भी नहीं कर पाई है।

कितना रहा ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग रफ्तार काफी कमजोर थी। फिल्म सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं के बाद भी अपना कमाल नहीं दिखा पाई। खबरों के अनुसार फिल्म का सिनेमा घरों में बुरा हाल दिखाई दिया है। फिल्म अभी तक 1 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है। बता दें कि फिल्म आखिरी सवाल ने अभी तक 40 लाख की कमाई की है। जो फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू के हिसाब से सही नहीं है। हालांकि फिल्म आखिरी सवाल में अभिनेता संजय दत्त की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट

62 की उम्र में फिर हुआ प्यार, नौ से ज्यादा अफेयर के बाद 25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहा ये सुपरस्टार

Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर

Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

क्या है फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की कहानी

अगर संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की स्टोरी की बात करें तो फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा है। जिसमें आरएसएस की विचारधारा, इतिहास और कई सवालों पर आधारित है। ‘आखिरी सवाल’ में बाबरी मस्जिद विध्वंस और आरएसएस की भूमिका का पर उठते सवालों को दर्शाया गया है। फिल्म में अभिनेता संजय दत्त ने प्रोफेसर का रोल निभाया है, जो उन सवालों के जवाब देते दिखाई दिए जो 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस में घटित हुए थे।

‘आखिरी सवाल’ में कौन-कौन हैं सितारें

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें बॉलीवुड के कई सितारें अहम भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म में अभिनेता संजय दत्त के साथ नामशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, अमिता साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी ने अहम भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर फिल्म में सभी अभिनेताओं की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है।

यह भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha Struggle: पहली पसंद नहीं थीं नुसरत भरूचा, फिर भी ‘प्यार का पंचनामा’ से छा गईं एक्ट्रेस

संजय दत्त की अपकमिंग मूवी

हालही में संजय दत्त ने अपने फैंस को एक बड़ा भी सरप्राइज दिया है। संजय दत्त ने अपनी हिट फिल्मों ‘धुरंधर’और ‘धुरंधर: द रिवेंज’की सफलता का जश्न मनाते हुए अपनी आने वाली बड़ी फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान किया। संजू बाबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन में फायर इमोजी के साथ लिखा, “कुछ कहानी खत्म नहीं होती, वो दोबारा शुरू होती है। खलनायक रिटर्न्स।”

Sanjay dutt film aakhri sawal box office collection day 1 rss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 11:36 AM

Topics:  

  • Bollywood
  • Box Office Collection
  • Entertainment
  • Sanjay Dutt

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.