‘मुझे 21 साल की दिखने के लिए इंजेक्शन और सर्जरी की जरूरत नहीं’, बोटॉक्स ट्रेंड पर Sandeepa Dhar का फूटा गुस्सा
हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस संदीपा धर ने बोटॉक्स को सामान्य बताने पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों सेलेब्स अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं और इससे कई लोग ऑपरेशन टेबल पर मर भी जाते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
संदीपा धर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस संदीपा धर को आज हर कोई जानता है। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने उन बॉलीवुड स्टार्स पर गुस्सा निकाला है, जिनका कहना है कि उन्हें सर्जरी करवाने से कोई परेशानी नहीं होती है। साथ ही उन्होंने सेलेब्स की इस बात के लिए आलोचना की है, जो बोटॉक्स को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस ने बोटॉक्स के बढ़ते चलने की आलोचना की है और कहा कि सेलेब्स इसके लिए अपनी जान खतरें में डाल रहे हैं।आजकल नई एक्ट्रेसेस खूब बोटॉक्स सर्जरी और फिलर्स करवा रही हैं और अपनी जान जोखिम में डाल रही हैं। हालांकि, संदीपा ने इंटरव्यू में बोटॉक्स के बढ़ते चलन के साथ-साथ बढ़ती उम्र के दबाव पर भी खुलकर बात की है।
उन्होंने इस बातचीत के दौरान कहा कि ‘मुझे लगता है कि उम्र बढ़ना एक आम बात है। एक महिला के रूप में, मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन आपको लगातार यह बताया जाता है कि एक एक्ट्रेस की शेल्फ लाइफ होती है। साथ ही, यह एक ऐसा विजुअल मीडियम है, जिसमें आपसे हमेशा एक खास तरीके से दिखने की उम्मीद की जाती है। जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं उनके चेहरे पर झुर्रियां दिखना शुरू हो जाता है और कि आप देखते है कि हम कैसे बूढ़े हो रहे हैं, जो वास्तव में एक बहुत ही सुंदर बात है, लेकिन किसी तरह से इंडस्ट्री आपको ऐसा महसूस कराती है कि यह एक गलत बात है।’
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Anupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
The Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
संदीपा धर ने आगे कहा कि ‘जैसे-जैसे मैं बड़ी हो रही हूं, मुझे यह महसूस हो रहा है कि मेरे चेहरे की हर रेखा में एक कहानी है, जो मेरे किरदार को और निखारेगी। मुझे 21 साल की लड़की की तरह दिखने के लिए इंजेक्शन और सर्जरी करवाने की जरूरत नहीं है। मैं 21 साल की नहीं हूं। और मुझे बहुत दुख होता है जब लोग इसे सामान्य बनाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में मैंने एक एक्ट्रेस का इंटरव्यू देखा जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने तो दो-तीन चीजें करवाई हैं।’
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एक्ट्रेस ने आगे बोला कि ‘इसमें बड़ी बात क्या है, मैं इसे एक्सेप्ट कर लूंगी। लेकिन नहीं, यह बड़ी बात है और ऐसे मत दिखाओ जैसे कि ये कोई बड़ी बात नहीं है। यह एक ऑपरेशन है और ये एक गंभीर चीजे हैं, जो आज 16-17 साल की लड़कियां हैं, वो यहां-वहां से पैसे इकट्ठा करती हैं और कहती हैं कि मैं अपनी यह चीज बदलना चाहती हूं। तुम्हें पता है कि कितने लोग उन ऑपरेशन टेबल पर मरते हैं? और ये कितना जोखिम भरा है। आखिरकार ये एक सर्जरी है।’
संदीपा ने आगे कहा कि लोगों को तब तक सर्जरी नहीं करवानी चाहिए जब तक कि यह आपकी जिंदगी के लिए खतरनाक ना हो। अगर तुम्हारी जान को खतरा है, तो तुम्हें केवल उसी समय सर्जरी करवानी चाहिए।
