मुंबई: सामंथा रुथ प्रभु ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल फिल्म स्टार इन इंडिया की कैटेगरी में रश्मिका मंदांना, श्रद्धा कपूर और कैटरीना कैफ जैसी टॉप की अदाकाराओं को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, काजल अग्रवाल, तृषा, पल्लवी साई और नयनतारा का भी नाम है। लेकिन सामंथा रुथ प्रभु पहले पोजीशन पर नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं किस पोजीशन पर कौन सी एक्ट्रेस का नाम है।
कहा जा रहा है कि हाल ही में ‘सिटाडेल हनी बनी’ की रिलीज की वजह से सामंथा रुथ प्रभु की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु सिटाडेल हनी बनी में वरुण धवन के साथ नजर आ रही हैं। सिटेडल हनी बनी वेब सीरीज में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन की एक्टिंग की सराहना की गई है।
ये भी पढ़ें- प्रभास ने मारी बाजी शाहरुख, सलमान और अल्लू अर्जुन को छोड़ा पीछे, देखें ये रिपोर्ट
Ormax Stars India Loves: Most popular female film stars in India (Oct 2024) #OrmaxSIL pic.twitter.com/aa6SKu5kZB — Ormax Media (@OrmaxMedia) November 21, 2024
फिल्मी कलाकारों के रैंकिंग की लिस्ट जारी करने वाली वेबसाइट ओरमैक्स मीडिया पर अक्टूबर महीने के मोस्ट पॉपुलर फीमेल फिल्म स्टार इन इंडिया की लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में सामंथा रुथ प्रभु पहले पोजीशन पर नजर आ रही हैं। दूसरे पर आलिया भट्ट हैं, तीसरे पर नयनतारा हैं, चौथ पर दीपिका पादुकोण, पांचवें पर तृषा हैं, छठे नंबर पर काजल अग्रवाल, सातवें पर श्रद्धा कपूर, आठवें पर साई पल्लवी, नौवें नंबर पर रश्मिका मंदाना और दसवें नंबर पर कैटरीना कैफ नजर आ रही हैं।
रश्मिका मंदाना कि अगर बात करें तो रश्मिका मंदाना नौवें पायदान पर है। क्योंकि काफी समय से वह फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। जबकि श्रद्धा कपूर इस लिस्ट में ‘स्त्री 2’ के बाद शामिल हुई हैं। उससे पहले वह इस लिस्ट में नजर नहीं आ रही थी। लेकिन सामंथा रुथ प्रभु की अगर बात करें तो उनकी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है और वह इस लिस्ट में नंबर वन की पोजीशन पर नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण हाल ही में सिंघम अगेन नाम की फिल्म में दिखाई दे रही हैं और इसी वजह से उनकी रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है।