कोई 5वीं तो कोई 10वीं फेल, लेकिन एक्टिंग में पास हुए बॉलीवुड के ये कलाकार

सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट तक बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में शुमार होते हैं जो पढ़ाई में तो फेल हो गए लेकिन एक्टिंग की दुनिया में यह पास हो गए हैं। आइए जानते हैं किसने कितनी पढ़ाई की है।
Salman Khan To Alia Bhatt Uneducated Stars of Bollywood
सलमान खान से आलिया भट्ट तक. पढ़ाई में फेल एक्टिंग में पास बॉलीवुड के कलाकार
Updated on

Uneducated Stars of Bollywood: बॉलीवुड कलाकारों को इंग्लिश में बात करते हुए देख ऐसा लगता है कि इन्होंने बहुत पढ़ाई की है, लेकिन कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने पांचवी में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी, तो कुछ ऐसे हैं जो दसवीं तक पहुंचे लेकिन उसके आगे पढ़ाई नहीं की। कुछ लोगों ने 12वीं फेल होने के बाद पढ़ाई से नाता तोड़ दिया। आज हम ऐसे ही कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, रणबीर कपूर, काजोल, करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारों का नाम शामिल है।

सलमान खान के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने सिंधिया स्कूल (ग्वालियर) से पढ़ाई की है। वह मुंबई के सेंट स्टैनिस्लॉस इंटरनेशनल स्कूल में भी पढ़े हैं। लेकिन उनके बारे में यह कहा जाता है कि वो कॉलेज तक नहीं पहुंचे। काजोल की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता। लेकिन काजोल ने जब फिल्मों के लिए काम शुरू किया था तो उनकी उम्र 16 साल की थी और इस वजह से उन्होंने स्कूल के वक्त ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी, वह भी कॉलेज तक नहीं पहुंच पाई हैं।

करिश्मा कपूर की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया था, लेकिन उनके बारे में यह कहा जाता है कि उन्होंने सिर्फ पांचवी तक पढ़ाई की है। वहीं रणबीर कपूर के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने 12वीं फेल होने के बाद पढ़ाई से नाता तोड़ लिया था। रणबीर कपूर की एक्टिंग ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। लेकिन पढ़ाई में वह बेहद कमजोर स्टूडेंट हुआ करते थे। रणबीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी पढ़ाई में मन कम लगता था, आलिया भट्ट ने भी दसवीं के बाद स्कूल छोड़ दिया था। साल 2012 में उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में काम किया और ऐसे में उनकी स्कूल की पढ़ाई छूट गई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com