फिल्म और शायरी के शौकीन थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सदन में शायरी से दिया था जवाब

मनमोहन सिंह मसाला फिल्मों से दूर रहते थे लेकिन कलात्मक फिल्में देखने के शौकीन थे, उन्हें शेरो शायरी का भी शौक था। जिसकी मिसाल हमें संसदीय सत्र में भी देखने को मिली। सुषमा स्वराज और मनमोहन सिंह की जुगलबंदी।
Did Manmohan Singh interested in Film
मनमोहन सिंह के शौक में फिल्म देखना था शामिल या नहीं
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। पंजाब के अमृतसर के निवासी मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर 2024 को 92 साल की उम्र में हुआ। दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। दिल्ली स्थित उनके आवास पर उनके अचानक बेहोश हो जाने की वजह से उन्हें दिल्ली की एम्स में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने व्हीलचेयर पर सदन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। खबर के मुताबिक मनमोहन सिंह पर भले ही फिल्म बनी हो लेकिन वह फिल्मों से दूर रहते थे उन्हें मसाला फिल्में बिल्कुल पसंद नहीं थी जबकि कलात्मक फिल्में हो कभी कभी देख लिया करते थे। उन्हें शेरो शायरी का बहुत शौक था। सदन में इसकी मिसाल भी देखने को मिली। प्रश्नकाल के दौरान सुषमा स्वराज के सवाल का शायरी के साथ जवाब देते हुए नजर आए थे।

साल 2019 में 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' नाम की एक फिल्म आई थी। जिसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने निभाई थी और अक्षय खन्ना उनके पीए संजय बारू के किरदार में नजर आए थे। सुजान बर्नी ने सोनिया गांधी की भूमिका निभाई थी। तो वही अहाना कुर्मा ने प्रियंका गांधी की भूमिका निभाई थी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर फिल्म तो बनी। उन्हें फिल्म देखने का शौक भी था लेकिन वह मसाला फिल्मों से दूर रहते हैं। वह सिर्फ कलात्मक फिल्में देखा करते थे।

साल 2011 में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और सुषमा स्वराज विपक्ष की नेता थी। विकी लीक्स का मामला उस समय सुर्खियों में था और इसी को लेकर संसद सत्र में खूब बहस हुई थी। 2008 में विश्वास मत का दौरान कांग्रेस पर सांसदों को रिश्वत देने का आरोप लगा था। उसी के सवाल पर जवाब मांगते हुए सुषमा स्वराज ने मनमोहन सिंह के सामने एक शेर पढ़ा था। इस दौरान सुषमा स्वराज ने शहाब जाफरी का शेर पढ़ा और मनमोहन सिंह से जवाब मांगा, 'तू इधर-उधर की बात मत कर, यह बता काफिला क्यों लूटा, हमें राहजनों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है।' तब मनमोहन सिंह ने भी शायरी में ही इसका जवाब दिया था, 'माना कि तेरी दीदी के काबिल नहीं हूं मैं, तू मेरा शौक देख, मेरा इंतजार देख' दोनों की शायरी भरे अंदाज ने खूब सुर्खियां बटोरी थी यह वीडियो वायरल हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com