सलमान खान का शो बिग बॉस 18 के विनर के नाम का खुलासा, फैंस बोले- स्क्रिप्ट लीक हो गई
सलमान खान ने सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के होस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है। रियलिटी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में करीब कुछ दिन ही बच गया है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान का शो बिग बॉस 18 के विनर के नाम का खुलासा
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के होस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है। रियलिटी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में करीब कुछ दिन ही बच गया है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस 18 के विनर का नाम सामने आ रहा है।
सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें सलमान खान शो के विनर के साथ दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान के एक साइड करणवीर मेहरा है, तो वहीं दूसरे साइड विवियन डीसेना है। दोनों में से फैंस करणवीर मेहरा को बिग बॉस 18 का विनर बता रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि स्क्रिप्ट लीक हो गई। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।
Script Leaked 😂 pic.twitter.com/YHTX09qIE0 — Dr. Jayesh Thaker (@JThakers) January 15, 2025
सम्बंधित ख़बरें
भारत का सबसे महंगा एक्टर बना ये स्टार, न शाहरुख, न रजनीकांत… ₹325 करोड़ फीस लेकर इस एक्टर ने रचा इतिहास
Kala Hiran Producer Controversy: ‘काला हिरण’ फिल्म अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी, +92 नंबर से आया कॉल
‘डॉन 3’ विवाद के बाद Farhan Akhta और Salman Khan की बढ़ीं मुलाकातें, पीरियड एक्शन फिल्म पर चल रही चर्चा
जब Amrita Rao ने ठुकराईं सलमान खान और रणबीर कपूर की फिल्में, अपनी शर्तों पर बनाया सफल करियर
ये भी पढ़ें- इमरजेंसी मूवी रिव्यू: आपातकाल के दौर को निष्पक्षता से पेश करती कंगना रनौत की ये फिल्म
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होगा। इससे पहले शो को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान के रियलिटी शो का विजेता इस बार कौन बनेगा यह फिनाले के दिन पता चलेगा। लेकिन प्रेडिक्शन का सिलसिला शुरू हो गया है। बिग बॉस के हर सीजन पर अपनी नजर रखने वाले फैंस और कुछ आलोचकों ने प्रेडिक्शन करना शुरू कर दिया है।
बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के साथ सिकंदर की कास्ट और क्रू भी ग्रैंड फिनाले में शामिल होगी। ये फिनाले एक यादगार इवेंट होने वाला है, जिसमें मस्ती से भरे पल देखने को मिल सकते हैं। फैंस को एक एनर्जी से भरी हुई शाम, हंसी-खुशी और सिकंदर की एक्शन से भरी दुनिया की झलकियां देखने का मौका मिलेगा। एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्ट की गई और साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई सिकंदर 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जो सलमान खान की बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद की मच-अवेटेड वापसी है।
ये भी पढ़ें- देवा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, शाहिद कपूर के तीखे एक्शन सीन्स ने जीता नेटिजन्स का दिल
