चिरंजीवी, वेंकटेश के साथ पार्टी करते दिखाई दिए ‘भाईजान’ सलमान खान, देखें तस्वीर
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Bollywood superstar Salman Khan) इन दिनों फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता हैदराबाद में है। सल्लू मियां शूटिंग के अलावा अपने पुराने दोस्त और साउथ अभिनेता सुपरस्टार चिरंजीवी (Superstar Chiranjeevi) और अभिनेता वेंकटेश (Venkatesh) के साथ जमकर पार्टी करते दिखाई दिए। इस पार्टी में राजनेता जेसी पवन रेड्डी भी शामिल होते नजर आए। इस ग्रैंड पार्टी की एक तस्वीर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है।
कहा जाता है कि हैदराबाद में रेड्डी के घर पर एक्टर्स ने पार्टी की। सलमान हैदराबाद में लगातार पार्टियों में अपनी उपस्थिति दर्ज करते दिखाई दे रहे है। बता दें, चिरंजीवी ने हाल ही में विक्रम की बॉक्स ऑफिस सफलता का जश्न मनाने के लिए हैदराबाद में अपने घर पर पार्टी दी थी। इसमें तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने मेजबानी की थी। सलमान ने भी पार्टी की शोभा बढ़ाई थी।
Picture perfect ?@KChiruTweets @BeingSalmanKhan @VenkyMama #Chiranjeevi #Venkatesh #SalmanKhan pic.twitter.com/58jwzLMsqT — Suresh Kondi (@SureshKondi_) June 22, 2022
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
Alliance Controversy: ‘यहां का माहौल नेगेटिव है…’ सोहेल खान का छलका दर्द, शो में कही दिल की बात
Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
बता दें, ‘कभी ईद कभी दीवाली’ का प्रोडक्शन हैदराबाद में हो रहा है। यह फिल्म तमिल हिट ‘वीरम’ की आधिकारिक रीमेक है। इसमें अजित कुमार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। हिंदी रीमेक का निर्देशन फरहाद सामजी ने साजिद नाडियाडवाला द्वारा लिखित एक स्क्रिप्ट से किया है। फिल्म में वेंकटेश, पूजा हेगड़े और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
