सलमान खान की सुरक्षा में सेंध, संदिग्ध की घुसपैठ से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
सलमान खान हमेशा कड़ी सिक्योरिटी के बीच रहते हैं। इसके बावजूद सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक शख्स ने घुसने की कोशिश की। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान की सुरक्षा में सेंध
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। 20 मई की शाम को एक संदिग्ध शख्स अवैध रूप से बिल्डिंग में घुस गया, जिससे उनके फैंस और सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बांद्रा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ का निवासी है। घटना शाम करीब 7:15 बजे की है, जब जितेंद्र एक गाड़ी के साथ बिल्डिंग के मुख्य गेट के अंदर घुस गया। इससे पहले भी उसे सुबह 9:45 बजे अपार्टमेंट के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया था, तब पुलिस ने उसे हटने के लिए कहा था। गुस्से में आकर उसने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।
लेकिन शाम को वह दोबारा लौट आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार के साथ अंदर घुसने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोका और तत्काल बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया, “मैं सलमान खान से मिलना चाहता हूं, लेकिन पुलिस मुझे मिलने नहीं दे रही थी, इसलिए मैं छिपने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
ये भी पढ़ें- आमिर खान की सितारे जमीन पर का पहला गाना रिलीज
इस पूरे मामले में BNS की धारा 329(1) के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि सलमान खान को बीते कुछ समय से लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और भी बढ़ा दी थी। इसी वजह से उनकी सुरक्षा में अब Y+ कैटेगरी की व्यवस्था की गई है और हर सार्वजनिक स्थल पर वो सुरक्षा घेरे में रहते हैं। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोई संदिग्ध व्यक्ति बिल्डिंग में कैसे घुस गया।
