सलमान खान ने पैपराजी को दी साफ नसीहत, बोले- हर सेलिब्रिटी की पसंद अलग, मना करने वालों की बात सुनना जरूरी

Salman Khan Statement: सलमान खान ने बिग बॉस 20 में पैपराजी के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैपराजी को बुलाते हैं, लेकिन जिनकी मर्जी नहीं है, उनकी पीछे से तस्वीरें नहीं लेनी चाहिए।
Salman Khan On Paparazzi Controversy
सलमान खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में पैपराजी के काम करने के तरीके पर नाराजगी जताई।

  • सलमान खान ने कहा कि कुछ लोग पैपराजी को तस्वीरें लेने के लिए खुद बुलाते हैं और पैसे भी देते हैं।

  • सलमान खान ने अभिनेत्री नेहा धूपिया का जिक्र करते हुए कहा कि एक्ट्रेसेस के मना करने पर उनकी बात गंभीरता से लेनी चाहिए।

Salman Khan On Paparazzi Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर पैपराजी के काम करने के तरीके पर नाराजगी जाहिर करते नजर आए हैं। अभिनेता ने ‘बिग बॉस 20’ में बिना अनुमति अभिनेत्रियों की पीछे से तस्वीरें और वीडियो लेने के मुद्दे पर बात की। उन्होंने साफ कहा कि कुछ सेलिब्रिटीज को इस तरह की तस्वीरों से परेशानी नहीं होती, लेकिन जिन लोगों को यह पसंद नहीं है, उनकी मर्जी का सम्मान किया जाना चाहिए।

सलमान खान ने पैपराजी से अपील की कि वे किसी की निजी सीमाओं को नजरअंदाज न करें। सलमान खान ने बातचीत के दौरान कहा कि कुछ महिलाएं और अन्य लोग पैपराजी को खुद बुलाते हैं और उन्हें तस्वीरें लेने के लिए पैसे भी देते हैं। उन्होंने इस स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पैपराजी को समझना चाहिए कि हर सेलिब्रिटी की पसंद एक जैसी नहीं होती। कुछ लोग कैमरे के सामने सहज महसूस करते हैं, जबकि दूसरे लोग ऐसी तस्वीरें खिंचवाना नहीं चाहते।

नेहा धूपिया का किया जिक्र

सलमान खान ने कहा कि जिनको चाहिए, वो करो भाई जिनको नहीं चाहिए उनको छूना नहीं तुम। उनके इस बयान का मकसद यह बताना था कि किसी की सहमति के बिना उसकी तस्वीरें लेना या उसकी असहजता को नजरअंदाज करना सही नहीं है। सलमान खान ने इस दौरान अभिनेत्री नेहा धूपिया का भी जिक्र किया। इससे पहले नेहा ने पैपराजी के व्यवहार से जुड़े मुद्दे पर सलमान के बोलने के लिए उनका आभार जताया था।

Salman Khan On Paparazzi Controversy
Hustle 5 Winner: फोन के नोट्स में लिखा था जीत का सपना, सोनीपत के धड़कन ने ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये

सलमान खान ने कही ये बात

सलमान खान ने कहा कि जब अभिनेत्रियां साफ तौर पर किसी तरह की तस्वीरें लेने से मना करती हैं, तो उनकी बात को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। सलमान का कहना है कि किसी सेलिब्रिटी की लोकप्रियता का मतलब यह नहीं है कि उसकी हर तरह की तस्वीर लेने की अनुमति मिल गई है। उनकी टिप्पणी ने एक बार फिर मनोरंजन जगत में सहमति और व्यक्तिगत सीमाओं के सम्मान को लेकर चर्चा छेड़ दी है।

फिल्म मॉन्सटर में नजर आएंगे सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मॉन्सटर’ को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं और इसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। दर्शकों को अब उनकी आने वाली फिल्म के अपडेट का इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com