Hustle 5 Winner: फोन के नोट्स में लिखा था जीत का सपना, सोनीपत के धड़कन ने ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये

Hustle 5 Winner Prize Money: 'हसल 5- अपना होमग्राउंड' को नया चैंपियन मिल गया है। हरियाणा के सोनीपत के रैपर धड़कन उर्फ दक्ष पेंढारकर ने ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी जीती।
Hustle 5 Winner
हसल 5 का नया चैंपियन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सोनीपत के रैपर धड़कन उर्फ दक्ष पेंढारकर ने 'हसल 5' का खिताब अपने नाम किया।

  • दक्ष पेंढारकर को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली।

  • दक्ष पेंढारकर ने बताया कि उन्होंने फोन के नोट्स में अपनी जीत का सपना लिखा था।

Hustle 5 Grand Finale: रैप रियलिटी शो ‘हसल 5- अपना होमग्राउंड’ को अपना नया विजेता मिल गया है। हरियाणा के सोनीपत से ताल्लुक रखने वाले रैपर धड़कन उर्फ दक्ष पेंढारकर ने अपने दमदार राइम्स और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। पैराडॉक्स स्क्वॉड के सदस्य धड़कन को जीत के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली। वहीं, WhysoKai फर्स्ट रनर-अप और हरमीत सेकंड रनर-अप रहे।

‘हसल 5’ का सफर कई हफ्तों तक चले कड़े मुकाबलों और शानदार म्यूजिक से भरा रहा। इस दौरान कंटेस्टेंट्स ने अपनी रैपिंग और अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की। आखिरकार धड़कन ने सभी को पीछे छोड़ते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उनकी जीत को मेहनत, लगन और लगातार बेहतर प्रदर्शन का नतीजा माना जा रहा है।

बादशाह की मेंटरशिप में सजा रैप का मंच

रैपर बादशाह के मार्गदर्शन में इस सीजन ने भारतीय हिप-हॉप संस्कृति को ‘अपना होमग्राउंड’ की थीम के साथ खास पहचान दी। फिनाले में कई मशहूर कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस से माहौल को यादगार बनाया। राजा कुमारी, निकिता गांधी, इक्का, डिनो जेम्स, बेला, प्रिंस नरूला और किंग जैसे सितारे इस खास मौके पर नजर आए। वहीं, अभिनेता कुणाल खेमू और अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने भी शो में शिरकत की।

Hustle 5 Winner
सोनू निगम के फैन निकले लसिथ मलिंगा, LIVE शो में सिंगर ने दोहराया क्रिकेटर का अनोखा बॉलिंग एक्शन

फोन के नोट्स में लिखी थी जीत की कहानी

विजेता बनने के बाद धड़कन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि एक समय उन्होंने अपने फोन के नोट्स में इस जीत को मैनिफेस्ट किया था और आज वह ‘हसल 5’ के चैंपियन बन चुके हैं। उन्होंने बादशाह, सभी स्क्वॉड बॉसेज, प्रोडक्शन और म्यूजिक टीम के साथ-साथ अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया।

बादशाह और पैराडॉक्स ने की तारीफ

धड़कन के मेंटर पैराडॉक्स ने उनकी जीत पर गर्व जताया और कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। वहीं, बादशाह ने भी धड़कन के सफर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें इस जीत का हकदार बनाया है। रैपर बादशाह के मुताबिक, 1 करोड़ रुपये और ट्रॉफी धड़कन की मेहनत का इनाम हैं, जबकि उनके बड़े करियर की शुरुआत अब हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com