Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Salman Khan ने फिर जीता फैंस का दिल…पैपराजी की माफी पर बोले-‘नो प्रॉब्लम’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Salman Khan Paparazzi Video: सलमान खान फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे। वहां मौजूद सभी पैपराजी ने अभिनेता सलमान खान को घेर लिया और उनकी पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी के लिए माफी मांगी।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: May 21, 2026 | 12:39 PM

सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Salman Khan Paparazzi Apology: बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान के गुस्से को कौन नहीं जानता। वैसे तो सलमान खान एक दरिया दिल इंसान है, जो लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसी स्थिति आ जाती है, जब उनकी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर लाया जाता है, तो उनका गुस्सा देखने को मिलता है।

ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ जब सलमान खान सोशल मीडिया की लाइफ और रियल लाइफ में पैपराजी पर भड़क गए थे। सलमान ने सार्वजनिक तौर पर मौजूद सभी मीडियाकर्मियों को गुस्से में एडवाइस देते नजर आए। इस घटना के बाद मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान पैपराजी ने घटित घटना के लिए सलमान खान से माफी भी मांगी।

पैपराजी ने सलमान खान से मांगी माफी

हाल ही में अभिनेता सलमान खान फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे। वहां मौजूद सभी पैपराजी ने अभिनेता सलमान खान को घेर लिया और उनकी पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी के लिए माफी मांगी। बता दें कि अभिनेता सलमान खान इवेंट के लिए अंदर आए और अपनी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से मिल रहे थे, तो पैपराजी लगातार सॉरी बोलते हुए नजर आए। शोर सुनकर अभिनेता सलमान खान पैपराजी से इशारे में पूछा कि क्या हुआ। उनकी माफी सुनकर सलमान ने इशारे में कहा कि ‘कोई बात नहीं’।

सम्बंधित ख़बरें

Raja Shivaji Collection: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 85 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

पैपराजी की हरकत पर भड़के Salman Khan, सोशल मीडिया पर दी सख्त चेतावनी, फैंस ने किया सपोर्ट

फैंस की थमी सांसें! 83 की उम्र में महानायक अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत

Suniel Shetty Funny Post: ‘पेट्रोल का सीन टाइट है’…सुनील शेट्टी का पोस्ट वायरल, कैप्शन पढ़ हंस पड़े लोग

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल इससे पहले अभिनेता सलमान खान जब एक अस्पताल में किसी परिचित का हालचाल लेने पहुंचे थे तो बाहर निकलते समय उन्होंने पैपराजी को हंगामा करने और निजता का उल्लंघन करने पर उन्हें जमकर डांट लगाई थी। इसके बाद सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पैपराजी के इस बर्ताव को लेकर निराशा व्यक्त की।

पैपराजी को सलमान खान की फटकार

सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अगर मैं किसी प्रेस को अस्पताल में मेरे दर्द का आनंद लेते हुए देखूं। जिनके लिए मैं खड़ा रहा हूं, जिनसे मैंने बातचीत की है, ये ध्यान दिया कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें, लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं तो चुप रहो खुश मत हो। भाई भाई भाई, मातृभूमि फिल्म की मां की आंख, पिक्चर जरूरी है या लाइफ’।

सलमान खान ने यह भी लिखा कि ‘किसी के दर्द और मुश्किल हालात को मजाक या तमाशा बनाना सही नहीं है। सलमान ने गुस्से में लिखा कि अगली बार उनके साथ ऐसा व्यवहार करके देख लेना। 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला। ये याद रख लेना, जेल में डालोगे हा हा’।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

परिचित से मिलने अस्पताल पहुंचे थे सलमान खान

बता दें कि मंगलवार रात सलमान खान किसी से मिलने के लिए एक अस्पताल गए थे। जाते समय पैपराजी ने उन्हें घेर लिया, तो उन्होंने कूल अंदाज में पोज भी दिए। हालांकि, लौटते समय जब पैपराजी तस्वीर लेने के लिए जोर-जोर से सलमान का नाम और उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम लेने लगे, तो अभिनेता नाराज हो गए। सलमान ने अपनी कार आगे बढ़ाते हुए गुस्से में पैपराजी को तमीज से पेश आने की नसीहत दी। इस दौरान सलमान ने उनसे पूछा कि पागल हो क्या? इसके बाद पैपराजी ने माफी मांगी और वीडियो बनाना बंद कर दिया।

 

Salman khan paparazzi apology hospital incident viral video reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 12:39 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Riteish Deshmukh
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.