Salman Khan Petition: सलमान खान ने ‘काला हिरण’ की रिलीज पर लगाई रोक की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता
Salman Khan Legal Case: सलमान खान ने काला हिरण की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। अभिनेता का आरोप है कि फिल्म में उनकी छवि और पहचान का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान और काला हिरण फिल्म (फोटो- सोशल मीडिया)
Salman Khan On Kala Hiran Film Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण’ की रिलीज को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। अभिनेता ने अदालत में याचिका दायर कर फिल्म के निर्माण, प्रचार, रिलीज और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की है। सलमान खान का आरोप है कि फिल्म उनके चर्चित काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित है और इसके प्रचार में उनकी छवि का बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है।
दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में सलमान खान ने कहा है कि फिल्म के प्रोमो और प्रचार सामग्री में एक ऐसे कलाकार को दिखाया गया है, जिसकी शक्ल-सूरत उनसे काफी मिलती-जुलती है। इतना ही नहीं, उस किरदार को अभिनेता के प्रसिद्ध ब्रेसलेट जैसी एक्सेसरी पहनाई गई है, जिससे दर्शकों को सीधे तौर पर सलमान खान की याद आती है। अभिनेता का कहना है कि यह उनके पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है।
कानूनी प्रक्रिया पर असर पड़ने की आशंका
सलमान खान ने अदालत को यह भी बताया है कि फिल्म की रिलीज उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाहियों को प्रभावित कर सकती है। उनका तर्क है कि यदि फिल्म में घटनाओं को एक विशेष दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया, तो इससे जनता के बीच उनकी छवि प्रभावित हो सकती है। अभिनेता का मानना है कि किसी भी न्यायिक प्रक्रिया के दौरान इस तरह की फिल्म का रिलीज होना निष्पक्षता के सिद्धांतों पर भी सवाल खड़े कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले सनी देओल का इमोशनल पोस्ट, मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
पहले भी भेजा जा चुका है लीगल नोटिस
फिल्म के निर्माता अमित जानी ने कुछ समय पहले ‘काला हिरण’ का ऐलान किया था। फिल्म के शुरुआती पोस्टर और प्रचार सामग्री सामने आने के बाद सलमान खान की कानूनी टीम ने निर्माताओं को नोटिस भेजा था और फिल्म के प्रचार व निर्माण को रोकने की मांग की थी। हालांकि निर्माता अमित जानी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह इस नोटिस का जवाब नहीं देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें वह कथित तौर पर नोटिस को फाड़ते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद विवाद और गहरा गया।
फर्स्ट लुक जारी होने के बाद बढ़ा विवाद
हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक और प्रोमो जारी किया गया, जिसमें एक ऐसा किरदार नजर आया जो सलमान खान की छवि से मिलता-जुलता दिखाई देता है। इसी के बाद अभिनेता ने अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया। अब सभी की निगाहें दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं। अदालत का फैसला यह तय करेगा कि फिल्म की रिलीज और प्रचार अभियान आगे किस दिशा में बढ़ेगा।
