सलमान खान ने बर्फीली वादियों में चित्रांगदा सिंह संग किया रोमांस, वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ रोमांटिक सॉन्ग
Salman Khan Valentine Surprise: वैलेंटाइन डे पर सलमान खान ने फिल्म बैटल ऑफ गलवान का गाना ‘मैं हूं’ रिलीज किया। गाने में वह चित्रांगदा सिंह संग नजर आए। यह ट्रैक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Salman Khan Chitrangda Singh Romance: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर सलमान खान ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग वॉर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज कर दिया गया है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म पर प्यार का रंग चढ़ गया है और दर्शकों को एक सॉफ्ट, इमोशनल ट्रैक सुनने को मिला है।
रिलीज हुए गाने में सलमान खान अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ बर्फीली वादियों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की एक प्यारी-सी पारिवारिक लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसमें उनके दो बच्चे भी नजर आते हैं। वीडियो में सलमान अपने परिवार से दूर हैं और तस्वीरों को देखकर पत्नी और बच्चों को याद करते दिखाई देते हैं। गाना रोमांस के साथ-साथ जुदाई के दर्द को भी बेहद खूबसूरती से दर्शाता है।
फैंस का रिएक्शन
‘मैं हूं’ गाने को अयान लाल ने कंपोज किया है और इसे अयान लाल के साथ श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज दी है। गाने के बोल शब्बीर अहमद और अयान लाल ने लिखे हैं। श्रेया घोषाल की मीठी आवाज ने इस ट्रैक को और भी भावुक बना दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस गाने और सिंगर्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म से ‘मातृभूमि’ सॉन्ग रिलीज हुआ था, जिसमें देशभक्ति और सैनिकों के साहस को दर्शाया गया था। इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी थी और यह ट्रैक सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट साबित हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मातृभूमि’ को 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
कब रिलीज होगा बैटल ऑफ गलवान
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिलहाल अपने टीजर और गानों के जरिए चर्चा में है। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। टीजर रिलीज के बाद फिल्म भारत-चीन संबंधों को लेकर भी चर्चा का विषय बन गई थी। अब देखना होगा कि देशभक्ति और रोमांस से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
