सलमान खान का 26/11 हमले में पाकिस्तान को क्लीन चिट देने वाला वीडियो वायरल, भड़के लोग
26/11 हमले की 16वीं बरसी पर अभिनेता सलमान खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तान को क्लीन चिट देते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान के इस वीडियो पर अब लोगों का गुस्सा भड़क गया है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: 26/11 हमले ने मुंबई ही नहीं बल्कि देश को दहला कर रख दिया था। दुनिया भर में इस हमले की चर्चा हुई। मुंबई में हुए इस हमले की 16वीं बरसी पर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पाकिस्तान को क्लीन चिट देते हुए नजर आए हैं। पाकिस्तान के टीवी चैनल को इंटरव्यू देते समय सलमान खान ने कहा था कि हमले में पाकिस्तान सरकार की कोई भूमिका नहीं है। सोशल मीडिया पर इस समय वह वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो साल 2010 का है जब सलमान खान ने हमले पर बात की थी। चलिए जानते हैं सलमान खान ने उस वक्त हमले को लेकर क्या कहा था और अब उन पर लोग क्यों भड़क रहे हैं।
सलमान खान इंटरव्यू ने दौरान यह कहा था कि सभी जानते हैं 26/11 हमले के पीछे पाकिस्तान की सरकार का हाथ नहीं था। यह एक आतंकवादी हमला था, सबसे बड़ी बात यह है कि हमारी सुरक्षा में चूक हुई थी। हमारे यहां पहले भी कई हमले हुए हैं और उन में पाकिस्तान का हाथ नहीं था। इस बार हमला हुआ तो हर कोई खड़ा हो गया क्योंकि इस बार हमला ताज और ओबेरॉय जैसे होटल पर हुआ था। हमारे यहां पहले भी बम विस्फोट हुए हैं। बसों में और ट्रेनों में हमले हुए हैं, लेकिन तब उस पर इतना हाइप नहीं बना।
ये भी पढ़ें- ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘स्लम डॉग मिलियनेयर’ का बनेगा सीक्वल, अनिल कपूर फिर बनेंगे होस्ट !
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी बारिश का कहर, दो घरों की छत गिरी; 4 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
Salman Khan Firing Case: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कोर्ट में करेगा सरेंडर? सलमान खान केस से जुड़ रहा नाम
‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
सलमान खान ने जब यह बयान 2010 में दिया था, तब सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया सलमान खान ने इस बयान के बाद माफी भी मांगी थी अभिनेता ने कहा था कि उनके बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। सलमान खान एक्स (पहले ट्विटर) पर माफी मांगते हुए पोस्ट शेयर की थी, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि 26/11 की 16वीं बरसी पर यह वीडियो फिर से वायरल हो रहा है और लोगों का गुस्सा सलमान खान पर फूट रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि माफी मांगने के बावजूद सलमान खान के बयान पर लोग अब भी अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
