सोहेल खान के लिए खास रहा रविवार, माता-पिता संग बिताए सुकून के पल की झलक की शेयर, फैंस ने बरसाया प्यार

Sohail Khan Breakfast: सोहेल खान ने रविवार को अपने माता-पिता के साथ बिताए सुकूनभरे पलों की तस्वीर शेयर की। फोटो में दोनों ब्रेकफास्ट करते नजर आए। सोहेल ने कैप्शन में लिखा कि सुकून के पल और ब्रेकफास्ट।
Sohail Khan Breakfast
सोहेल खान, सलीम खान और सलमा खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sohail Khan Parents: बॉलीवुड की खान फैमिली हमेशा से अपने मजबूत पारिवारिक रिश्तों के लिए जानी जाती है। खास मौकों और त्योहारों पर परिवार के सदस्य अक्सर साथ नजर आते हैं। वहीं, छुट्टी के दिनों में भी एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका खान परिवार के लिए खास होता है। अब अभिनेता सोहेल खान ने रविवार की सुबह अपने माता-पिता सलीम खान और सलमा खान के साथ बिताए सुकून भरे पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सोहेल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर अपनी फैमिली से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर करते हैं। रविवार को उन्होंने अपने माता-पिता सलीम खान और सलमा खान की एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो में दोनों डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और ब्रेकफास्ट करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ सोहेल ने लिखा कि सुकून के पल और ब्रेकफास्ट। मजा आ गया।

तस्वीर में दिखी सलीम- सलमा की प्यारी झलक

सोहेल की ओर से शेयर की गई तस्वीर में वह खुद नजर नहीं आ रहे हैं। फोटो में सलमा खान कैमरे की तरफ देखती दिखाई दे रही हैं, जबकि सलीम खान ब्रेकफास्ट का आनंद लेते हुए एकदम कैंडिड अंदाज में नजर आए। साधारण-सी इस फैमिली मोमेंट वाली तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। सोहेल के पोस्ट से यह भी साफ है कि रविवार की छुट्टी उनके लिए परिवार के साथ वक्त बिताने की वजह से और खास बन गई।

नेटिजंस का रिएक्शन

सोहेल खान की इस पोस्ट पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि माता-पिता के साथ समय बिताने से ज्यादा सुकून देने वाली चीज शायद ही कोई हो। वहीं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि असली लग्जरी यही है। पोस्ट पर प्रतीक सहजपाल और शिल्पा शिरोडकर समेत कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया और रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया।

Sohail Khan Breakfast
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी के बीच दिखाई अपनी झलक, कॉफी से लेकर बेबी बंप तक तस्वीरों में दिखा खास अंदाज

अलायंस में नजर आए थे सोहेल

सोहेल खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आए थे। फिलहाल अभिनेता का यह फैमिली मोमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में है और फैंस खान परिवार की इस सादगी भरी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com