Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सलमान खान के परिवार की फैंस ने उतारी नजर, सबके सलामती की मांगी दुआ

सलमान खान की फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने माता-पिता और भाई बहनों के साथ नजर रहे हैं। तस्वीर को देखकर फैंस ने कहा है कि परिवार को किसी की नजर ना लगे और सब के सब सलामत रहें।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 27, 2024 | 12:18 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सलमान खान और उनका परिवार बीते कुछ समय से सुरक्षा कारणों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई। उनके पिता को धमकी मिली और सलमान खान के नाम भी धमकी भरे मैसेज आए थे। इतना ही नहीं सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने की। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया। सलमान खान को मिली धमकियों के बीच सलमान खान की फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। फैंस परिवार को किसी की नजर न लगने की दुहाई दे रहे हैं और सबके सलामती की दुआ कर रहे हैं।

बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान की फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में आप देख सकते हैं कि तस्वीर में उनकी मां सलमा, पिता सलीम खान, भाई सोहेल खान और अरबाज खान नजर आ रहे हैं। साथ में दोनों बहनें अर्पिता और अलवीरा भी दिखाई दे रही हैं। सोहेल खान ने जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की यह तस्वीर वायरल होने लगी। लोग परिवार की सलामती की दुआ करने लगे।

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी पर भड़के ऐश्वर्या के फैंस, बोले- ननद से जलती हैं श्रीमा राय !

सोहेल खान की तस्वीर पर अरबाज खान की दूसरी वाइफ शूरा खान ने दिलवाले इमोजी बनाकर प्यार बरसाया है। तो वहीं एक फैन ने लिखा है नजर ना लगे इस परिवार को। वहीं एक अन्य यूज़र ने सबके सलामती की दुआ मांगी है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सलमान खान के फैमिली की तस्वीर जब वायरल हुई तो उनके फैंस परिवार की सलामती की दुआ मांगते और उनके परिवार पर प्यार बरसते हुए नजर आए हैं।

सलमान खान के काम की अगर बात करें तो वह इस समय हैदराबाद में सिकंदर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह मुंबई आते रहते हैं मुंबई में इन दिनों बिग बॉस के वीकेंड का वार की शूटिंग चलती है, वह दोनों ही तरफ काम कर रहे हैं, हाल ही में उन्होंने बिग बॉस के वीकेंड के बारे में बताया था कि उनकी पसली टूटी हुई है लेकिन वह फिर भी वर्कआउट करते हैं और फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Salman khan family photo went viral fans prayed for everyones safety

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2024 | 12:18 AM

Topics:  

  • Bigg Boss 18
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.