-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Dharmendra Inspiration
‘वह मेरे पिता हैं’, धर्मेंद्र की फोटो पर्स में रखते सलमान खान, फिटनेस के लिए मिलती थी प्रेरणा
- Written By: अनिल सिंह
Salman Khan On Dharmendra: सलमान खान ने धर्मेंद्र को पिता समान और अपनी फिटनेस प्रेरणा बताया। कतर में इवेंट के दौरान सलमान ने कहा कि धरम जी मेरे से पहले अव्वल थे। धर्मेंद्र का इलाज घर पर जारी है।

कतर में सलमान खान ने किया खुलासा, कहा- 'मेरे से आने से पहले फिटनेस में धरम जी अव्वल थे', जल्द ठीक होने की प्रार्थना की
Dharmendra And Salman Khan: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बीच का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। जहां धर्मेंद्र, सलमान को अपना बेटा कहते हैं, वहीं सलमान भी उन्हें पिता तुल्य मानते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के बाद, सलमान उन्हें अस्पताल मिलने जाने वाले इंडस्ट्री के पहले शख्स थे। अब, कतर में एक इवेंट के दौरान सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि धर्मेंद्र उनके लिए केवल आदर्श नहीं, बल्कि पिता समान हैं और वह उनकी फिटनेस प्रेरणा रहे हैं।
धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह घर पर ही इलाज करवा रहे हैं। इसी बीच, सलमान खान ने कतर में अपने ‘द-बैंग टूर’ से पहले मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब उनसे उनकी फिटनेस प्रेरणा के बारे में पूछा गया, तो सलमान ने भावुक होकर यह खुलासा किया।
“मेरे से पहले धरम जी थे अव्वल”
मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि ’90 के दशक के बच्चों के लिए, जब हम जिम जाते थे तो हमारे पर्स में आपका फोटो और हनुमान जी का फोटो होता था। तो आपने जब जिम स्टार्ट किया था, तो आपकी जेब में किसकी तस्वीर होती थी और आपका इंस्पीरेशन कौन है?’
सम्बंधित ख़बरें
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने भावुक होते हुए कहा, “मेरे से आने से पहले, दो तीन शख्स थे और उनमें से अव्वल थे धरम जी। वह मेरे पिता हैं और बस यही बात है। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी ठीक होकर लौटेंगे।” सलमान खान ने यह कहकर न सिर्फ धर्मेंद्र के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया, बल्कि यह भी बताया कि वह उन्हें कितना बड़ा प्रेरणास्रोत मानते हैं।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का सपना अधूरा लेकिन बिहार की राजनीति का चमकता सितारा बन गए हैं चिराग पासवान
‘टाइगर’ एक्टर ने बताया पिता समान
सलमान खान के इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि दोनों अभिनेताओं के बीच का रिश्ता केवल प्रोफेशनल नहीं, बल्कि बहुत निजी और गहरा है। सलमान खान ने ‘धरम जी’ को “मेरे पिता” कहकर संबोधित किया। सलमान खान कई बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के स्टेज पर भी धर्मेंद्र पाजी के लिए अपना सम्मान और प्यार व्यक्त कर चुके हैं।
धर्मेंद्र भी कहते हैं सलमान को ‘बेटा’
धर्मेंद्र भी कई मौकों पर सलमान को अपना बेटा बता चुके हैं। वह कहते थे कि उनके तीन बेटे हैं, और सलमान भी उन्हीं पर गए हैं क्योंकि वह उनके जैसे ही रंगीन मिजाज के हैं। बता दें कि ‘हीमैन’ को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उनका ट्रीटमेंट घर पर ही हो रहा है। अमिताभ बच्चन भी उनसे मिलने के लिए गए थे। पूरा देश उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।
Salman khan dharmendra inspiration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














