सलीम खान ने पत्नी सलमा के साथ वोट किया, कार्तिक आर्यन ने इंक लगी फिंगर दिखाकर दिए पोज
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है, मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा। इस मौके पर सलमान खान के पिता सलीम खान अपनी पत्नी सलमा के साथ वोट डालने के लिए गए।
- Written By: सोनाली झा
कार्तिक आर्यन ने इंक लगी फिंगर दिखाकर दिए पोज
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है, मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा। एक्टर सोनू सूद, अक्षय कुमार, राजकुमार राव, गौतमी कपूर और अली फजल सहित बॉलीवुड के कई हस्तियों ने सुबह-सुबह अपना वोट डाला और नागरिकों से इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया।
इस मौके पर सलमान खान के पिता सलीम खान अपनी पत्नी सलमा के साथ वोट डालने के लिए गए। इस दौरान सलीम खान ने अपनी पत्नी सलमा के हाथ पकड़े हुए दिखाई दिए। सलीम खान और सलमा खान की फोटोज सामने आई हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को बुधवार सुबह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के समय मतदान केंद्र पर देखा गया।
कार्तिक आर्यन ने डाला वोट
कार्तिक आर्यन ने इस अवसर पर अपना लुक सिंपल रखा। उन्होंने नीली जींस के साथ सफेद शर्ट पहनी थी। कार्तिक ने वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते हुए पपराजी के लिए पोज दिया। मीडिया से बात करते हुए, कार्तिक आर्यन ने नागरिकों को मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्तिक आर्यन ने कहा कि हम सबका फ़र्ज़ बनता है वोट करना तो आप सब जाएँ और वोट करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ता’…’उधार की घड़ियां पहनकर करता हूं स्टाइल’, Salman Khan ने खोले अपने राज़
Naagzilla की रिलीज डेट फाइनल, वैलेंटाइन वीक में इच्छाधारी नाग बनकर धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की फिल्म में गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज, प्रीतम के म्यूजिक से बढ़ी एक्साइटमेंट
‘नागजिला’ का OTT प्लान कन्फर्म! थिएटर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर दिखेगा कार्तिक आर्यन का इच्छाधारी नाग अवतार
ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर और जोया अख्तर ने डाला वोट
अक्षय कुमार ने किया मतदान
अक्षय कुमार सुबह-सुबह मतदान करने वाले मतदाताओं में से एक थे। अभिनेता मतदान केंद्र पर पहुंचे और उन्हें काली शर्ट और बेज रंग की पैंट पहने देखा गया। सुबह पहुंचने पर, अभिनेता अपनी कार से बाहर निकले और मतदान केंद्र की ओर चल पड़े। अक्षय ने कहा कि यहां व्यवस्था बहुत अच्छी है क्योंकि मैं देख सकता हूं कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यवस्था बहुत अच्छी है और साफ-सफाई का ध्यान रखा गया है।
राजकुमार राव ने किया वोट
एक्टर राजकुमार राव बुधवार सुबह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही वोट डालने वाले पहले बॉलीवुड सेलेब्स में से एक थे। मीडिया से बात करते हुए, ‘स्त्री’ एक्टर ने कहा कि मतदान करना बहुत महत्वपूर्ण है। सभी लोग, कृपया बाहर निकलें और मतदान करें। यह मतदान का दिन है, यह बहुत महत्वपूर्ण है। एक्टर को मतदान केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों से बातचीत करते हुए भी देखा गया, यहां तक कि उन्होंने उनके साथ सेल्फी भी ली।
