साक्षी तंवर बर्थडे: टीवी पर पहला इंटीमेट सीन जिसने मचाया था तहलका, एक्ट्रेस के पिता ने किया था राम कपूर को फोन
साक्षी तंवर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय शो के एक सीन पर काफी विवाद हुआ था। इस पर हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है।
- Written By: अदिति भंडारी
साक्षी तंवर बर्थडे (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: एक्ट्रेस साक्षी तंवर सुप्रसिद्ध शो बड़े अच्छे लगते हैं से काफी सुर्खियों में आईं थीं। शो में उनके साथ लीड रोल में राम कपूर थे। उस समय उनकी जोड़ी बहुत लोकप्रिय हुई थी। लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था। इस शो में एक ऐसा इंटीमेट सीन था जिसने उस समय मीडिया में हंगामा मचा दिया था। यह सीन उस समय काफी विवादों से घिरा हुआ था, जिसके कारण एकता कपूर को सभी से माफी मांगनी पड़ी थी। इस बारे में हाल ही में राम कपूर ने सिद्धार्थ कनन के शो में खुलासा किया था।
इस बारे में राम कपूर ने कहा कि उस वक्त इस सीन में विवाद होना बहुत स्वाभाविक था, क्योंकि इससे पहले ऐसा सीन किसी भी शो में नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि इस सीन को लेकर साक्षी और उन्हें कोई समस्या नहीं थी, उनके बीच सब सही था। उन्होंने बताया कि “मैं एक एक्टर हूं, और मेरा काम स्क्रिप्ट के अनुसार काम करना है। मुझे जो सीन दिया गया था, वह मेरा काम था, जिसे मुझे करना था।” एक्टर ने ये भी बताया कि इस सीन के बारे में बात करने वे जब एकता कपूर के पास गए तो उन्होंने इस पर हामी भरी थी।
एक्टर ने बताया कि इस बारे में उन्होंने साक्षी से बात की थी। उन्होंने उनसे पूछा था कि क्या वो इस सीन के लिए तैयार हैं, उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं। तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। एक्टर ने बताया कि इस सीन को शूट करने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी से भी अनुमति ली थी। इस सीन के लिए साक्षी के पिता ने राम कपूर को कॉल किया था। इस पर राम ने बताया कि “मुझे बहुत अच्छा लगा, जब साक्षी के पिता ने मुझसे कहा कि ‘राम, तू है तो मुझे भरोसा है।”
सम्बंधित ख़बरें
राम कपूर ने स्मृति ईरानी पर दिए बयान पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग के बाद दी सफाई
राम कपूर के अभद्र कमेंट पर Jio Hotstar की टीम ने लिया एक्शन, जानें पूरा मामला
अक्षय कुमार की 2024 में नहीं चली फिल्में, इस पर राम कपूर ने रखी राय, बोले- कभी-कभी ऐसा होता है
राम कपूर का लुक देख हैरान हुए फैंस, एक्टर के 42 किलो वजन घटाने पर क्या बोले यूजर्स
राम ने इस बात का भी खुलासा किया कि इस सीन को शूट करने के लिए उन्हें दो रातों का समय लगा था। इसके बाद विवाद को संभाला और शो को किसी समस्या के बिना आगे बढ़ाया।
साक्षी तंवर इसके बाद कई फिल्मों और टीवी शो में नजर आईं थीं। एक्ट्रेस कहानी घर-घर की, बड़े अच्छे लगते हैं जैसे फेमस शो में काम किया है। उन्होंने इसके अलावा दंगल, डायल 100, शर्मा जी की बेटी जैसी कई फिल्मों में भी अपनी भूमिका निभाई है।
एक्ट्रेस हाल ही में 2024 की फिल्म उलझ में नजर आईं थीं। साक्षी ने 2018 में भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय उन्होंने एक बेटी को अडॉप्ट किया था और सिंगल मदर बनी थीं। एक्ट्रेस ने कभी शादी नहीं की।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
