साउथ में छाया Saiyaara का जादू, सुपरस्टार ने अहान-अनीत की जमकर तारीफ

Saiyaara Movie: अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा रिलीज के बाद से धमाल मचा रही है। ऐसे में अब इसका क्रेज साउथ तक पहुंच गया। जहां महेश बाबू ने फिल्म देखने के बाद न्यू स्टार्स की जमकर तारीफ की है।
saiyaara (4)
Published on
Updated on

Saiyaara Movie: बॉलीवुड की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा सैयारा इस वक्त दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अहान पांडे और अनीता पड्डा ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

खास बात यह है कि यह दोनों सितारे अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन को देखकर यह यकीन करना मुश्किल है। सैयारा सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा के दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो रही है।

महेश बाबू ने की सैयारा की तारीफ

दरअसल, हाल ही में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, "सैयारा टीम को सलाम। बेहतरीन कहानी, गजब का निर्देशन और शानदार अभिनय देखने को मिला। अहान पांडे और अनीता पड्डा ने अपने किरदारों को दिल से निभाया है। यह फिल्म हर उस तारीफ की हकदार है जो इसे मिल रही है।"महेश बाबू जैसे सुपरस्टार से मिली सराहना ने फिल्म की पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया है।

फिल्म की कमाई की बात करें तो सैयारा ने पहले दिन ही 21 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की है। यह किसी भी डेब्यू स्टार कास्ट वाली फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत है। दूसरे दिन भी फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जिससे भारत में कुल दो दिनों में इसका कलेक्शन 45 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म की शानदार कहानी

फिल्म की कहानी एक युवा प्रेम कहानी के इमोशनल और म्यूजिकल सफर को दर्शाती है, जिसमें लव, स्ट्रगल, और आत्म-साक्षात्कार की परतें बखूबी उभारी गई हैं। मोहित सूरी की सिग्नेचर स्टाइल में गानों का मेलोडी और कहानी का गहरापन एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देता है।

साफ है कि सैयारा सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनने की ओर अग्रसर है। बेहतरीन एक्टिंग, उम्दा निर्देशन और शानदार म्यूजिक के साथ यह फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीतने में सफल रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com