Diwali Story: हजारों दीयों के बीच सजता था घर, दिलीप कुमार के साथ दिवाली की यादों में खोईं सायरा बानो

Saira Banu Diwali: दिवाली पर सायरा बानो ने दिलीप कुमार के साथ बिताए पुराने पलों को याद किया। उन्होंने बताया कि दोनों हर साल दीयों के बीच तस्वीर खिंचवाते थे। अभिनेत्री की पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया।
Saira Banu And Dilip3mar Diwali Story
दिलीप कुमार और सायरा बानो(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सायरा बानो ने दिवाली पर दिवंगत पति दिलीप कुमार को याद किया।

  • अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर दिलीप कुमार के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं।

  • दोनों की हर दिवाली पर दीयों के बीच साथ तस्वीर खिंचवाने की खास परंपरा थी।

Saira Banu And Dilip Kumar Diwali Story: दीपावली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां और पुरानी यादें लेकर आता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाते नजर आए। वहीं, दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो के लिए यह त्योहार कुछ भावुक कर देने वाला रहा।

सायरा बानो ने दीपावली के मौके पर अपने दिवंगत पति और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को याद किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए पुराने पलों की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों की दीपावली से जुड़ी एक खास परंपरा हुआ करती थी, जिसे वह आज भी याद करती हैं।

दीयों के बीच तस्वीर खिंचवाना थी दोनों की खास परंपरा

सायरा बानो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिलीप कुमार के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपनी जिंदगी के उन खूबसूरत पलों को याद किया, जिन्हें वह आज भी अपने दिल के करीब रखती हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि हर साल दीपावली पर दोनों साथ में दीयों के बीच तस्वीर खिंचवाया करते थे। उनका घर अनगिनत छोटे-छोटे दीयों की रोशनी से जगमगा उठता था।

Saira Banu And Dilip3mar Diwali Story
Usha Uthup Struggle: 9 साल की उम्र में रेडियो पर गाया गाना, नाइट क्लब से बॉलीवुड तक ऐसा रहा उषा उत्थुप का सफर

फिल्मी पार्टियों और फुलझड़ियों की मस्ती को भी किया याद

सायरा बानो ने अपने पोस्ट में फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों की दीपावली का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस दौर में इंडस्ट्री में शानदार दिवाली पार्टियां हुआ करती थीं। इन महफिलों में कई प्यारे दोस्त शामिल होते थे और चारों तरफ खुशियों का माहौल रहता था। अभिनेत्री ने फुलझड़ियां जलाने के दौरान मिलने वाली खुशी को भी याद किया।

1966 में हुई थी दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी

दिलीप कुमार और सायरा बानो की प्रेम कहानी हिंदी सिनेमा की चर्चित कहानियों में से एक रही है। दोनों ने 11 अक्टूबर 1966 को शादी की थी। उस समय सायरा बानो 22 साल की थीं, जबकि दिलीप कुमार 44 साल के थे। दोनों के बीच उम्र का 22 साल का अंतर था, लेकिन उनका रिश्ता हमेशा चर्चा में रहा। दिलीप कुमार का 7 जुलाई 2021 को निधन हो गया था।