पवन सिंह ने पहली पत्नी को बताया देवी, तो दूसरी पत्नी ज्योति का छलका दर्द, बोलीं- पतिदेव मेरा नाम मिटा देना

Jyoti Singh Emotional Post: पवन सिंह ने ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में पहली पत्नी नीलम सिंह को अपनी जिंदगी की देवी बताया। इसके बाद दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक दर्द भरी पोस्ट शेयर की।
Pawan Singh Wife Jyoti Singh Post
पवन सिंह और ज्योति सिंह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pawan Singh Second Wife Jyoti Singh Post: भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के एक नए प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने नीलम को अपनी जिंदगी की देवी बताया और कहा कि वह हमेशा उनके दिल में रहेंगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पवन सिंह के बयान के बाद ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट रिशेयर की। पोस्ट में लिखा था कि अगर किस्मत उन्हें दोबारा उसी कहानी में लिखे तो इस बार उनका नाम उनके हिस्से से मिटा दिया जाए। पोस्ट में प्यार, रिश्तों और अपनी जगह तलाशने के दर्द का जिक्र किया गया था।

ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट

ज्योति ने लिखा कि प्यार का सबसे बड़ा दर्द सिर्फ किसी से बिछड़ना नहीं, बल्कि किसी के साथ रहते हुए भी अपनी जगह तलाशते रहना है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई प्यार निभा नहीं सकता तो उसे किसी की जिंदगी नहीं चुननी चाहिए। वहीं, अगर निभा सकता है तो इस बार उन्हें न चुना जाए। आखिर में पोस्ट में कहा गया कि वह दुआ बनकर रह सकती हैं, लेकिन किसी की कहानी नहीं बनना चाहतीं।

नीलम की तस्वीर के सामने भावुक हुए पवन

भोजपुरी बवाल के प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की तस्वीर के सामने आरती करते दिखाई देते हैं। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए। उन्होंने नीलम को अपनी जिंदगी की देवी बताते हुए कहा कि जब तक उनके शरीर में जान है, वह हमेशा उनके दिल में रहेंगी। पवन ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि एक दिन वह शूटिंग से देर रात घर लौटे थे। जैसे ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, उन्हें ऐसा लगा जैसे उनकी पूरी दुनिया खत्म हो गई हो।

Pawan Singh Second Wife Jyoti Singh Instagram Post
पवन सिंह और ज्योति सिंह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

शादी के तीन महीने बाद हुई थी नीलम की मौत

पवन सिंह और नीलम सिंह की शादी साल 2014 में हुई थी। शादी के करीब तीन महीने बाद 8 मार्च 2015 को नीलम ने मुंबई स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद कई तरह की चर्चाएं सामने आई थीं। उस समय परिवार की ओर से पवन के व्यस्त शेड्यूल को लेकर भी बातें कही गई थीं।

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Post
Kareena Kapoor Post: प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच करीना कपूर का पहला पोस्ट, माइकल देखकर जाफर जैक्सन की हुईं फैन

2018 में ज्योति से की दूसरी शादी

नीलम की मौत के करीब चार साल बाद पवन सिंह ने 6 मार्च 2018 को उत्तर प्रदेश के बलिया में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगीं। साल 2022 में ज्योति ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी और पवन पर गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में कोर्ट में काउंसलिंग के दौरान दोनों के बीच सुलह की खबरें भी सामने आई थीं। अब ज्योति की हालिया पोस्ट के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com