सैफ अली खान पर हमला या एक्टिंग, नितेश राणे के बयान पर शुरू हुई राजनीति

सैफ अली खान पर हुए हमले को नितेश राणे ने एक्टिंग बताया है। इतना ही नहीं नितेश राणे ने यह भी कहा है कि हिंदू नेता इस मामले में पक्षपात कर रहे हैं। आइए जानते हैं नितेश राणे इस मामले पर क्या कुछ कहा है।
Saif Ali Khan is doing Acting cabinet Minister Nitesh Rane Ask Question in Pune
सैफ अली खान पर हुए हमले को नितेश राणे ने एक्टिंग बताया है!
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सैफ अली खान पर 15 जनवरी की रात हमला हुआ था। उनके घर में घुसे चोर ने सैफ पर हमला कर दिया था। इसके बाद लीलावती अस्पताल में उनका इलाज हुआ उनके रीढ़  की हड्डी के पास से चाकू का टुकड़ा निकाला गया। 21 जनवरी को सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह घर पर बेड रेस्ट कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है सैफ अली खान पर वाकई चाकू से हमला किया गया है कि सैफ अली खान ने सिर्फ एक्टिंग की है। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान सुप्रिया सुले, जितेंद्र अव्हाड जैसे नेताओं पर भी तंज कसा है। इस मामले पर अब राजनीति हो रही है।

नितेश राणे ने पुणे के आलंदी में आयोजित सभा के दौरान सैफ अली खान पर हुए हमले के ऊपर सवाल उठाया है। नितेश ने अपने बयान में कहा सैफ अली खान के घर में घुसे बांग्लादेशी, पहले वह मुंबई के बंदरगाह पर ठहरते थे, अब वह घर में प्रवेश कर रहे हैं, हो सकता है सैफ अली खान को लेने आया हों। आज सैफ अली खान को देखकर मुझे शक हुआ कि इन्हे वास्तव में छूरा घोंपा गया है या उन्होंने एक्टिंग की है। जब कोई खान मुसीबत में होता है तो सभी आपस में नोकझोंक करने लगते हैं।

नितेश राणे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ था, तब जितेंद्र अव्हाड सामने नहीं आए। सुप्रिया सुले बाहर नहीं आई, सुप्रिया सुले को सैफ अली खान की चिंता सता रही है। शाहरुख की बेटे की चिंता है। नवाब मलिक की चिंता है। क्या आपने कभी हिंदू कलाकारों के बारे में इन्हें चिंता करते सुना। वीर सावरकर ने कहा था मुसलमान नहीं हिंदू ही हिंदू के दुश्मन हैं। नितेश राणे की तरफ से दिए गए इस बयान पर विपक्ष ने उन पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सैफ अली खान पर हुए मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। नितेश ने जो बयान दिया है उस पर अब विपक्ष की तरफ से भी अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com