सैफ अली खान के इंस्टाग्राम डेब्यू पर बेटे इब्राहिम ने उड़ाया मजाक, एक्टर ने भी दिया करारा जवाब

Saif Ali Khan Instagram Post: सैफ अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया, जिसके बाद बेटे इब्राहिम अली खान ने उनकी पोस्ट पर मजेदार कमेंट किया। इब्राहिम ने पूछा कि क्या ये आप हैं, अब्बा?
Saif Ali Khan Instagram Debut
इब्राहिम अली खान और सैफ अली खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सैफ अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया और तस्वीरें शेयर कीं।

  • सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने कमेंट कर पूछा कि क्या ये आप हैं, अब्बा?

  • सैफ अली खान ने इब्राहिम के बचपन की तस्वीर शेयर करके बेटे से मजेदार सवाल किया।

Saif Ali Khan Instagram Debut: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपने इंस्टाग्राम डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। अब तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले सैफ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया और कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। अभिनेता के सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के बीच उत्साह देखने को मिला। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा सैफ और उनके बेटे इब्राहिम अली खान के बीच हुआ मजेदार कमेंट एक्सचेंज ने। दोनों की इस बातचीत ने फैंस को खूब हंसाया।

सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपने घर की लाइब्रेरी में ली गई कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उनके सोशल मीडिया पर आते ही बेटे इब्राहिम अली खान ने कमेंट करते हुए मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या ये आप हैं, अब्बा? नहीं ना? इब्राहिम का यह कमेंट देखकर साफ था कि वह अपने पिता के सोशल मीडिया डेब्यू पर चुटकी ले रहे थे। हालांकि, सैफ भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने इब्राहिम के बचपन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जो मई 2008 की बताई गई है।

सैफ के जवाब ने जीता फैंस का दिल

पिता के सवाल पर इब्राहिम ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि मुझे तो ऐसा ही लगता है। इसके बाद सैफ ने लिखा कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है! हेलो बेटा। बाप-बेटे के बीच हुई इस हल्की-फुल्की बातचीत ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। दोनों की मजाकिया बॉन्डिंग देखकर फैंस भी इस बातचीत को पसंद कर रहे हैं।

Saif Ali Khan Instagram Debut
'जेलर 2' ने दूसरे दिन भी मचाया धमाल, 86 करोड़ के पार पहुंची कमाई, 'नई नवेली' और 'प्रहार' का ऐसा रहा हाल

इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ रहे सैफ के फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर आने के बाद सैफ अली खान के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके अकाउंट पर 2.3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। खास बात यह है कि अभिनेता फिलहाल सिर्फ पांच लोगों को फॉलो कर रहे हैं। इनमें इब्राहिम अली खान, करीना कपूर खान, सोहा अली खान, सारा अली खान और करिश्मा कपूर शामिल हैं।

इन फिल्मों में नजर आए सैफ अली खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हैवान' और क्राइम थ्रिलर 'कर्तव्य' में नजर आए। उनकी आने वाली फिल्मों में पीरियड ड्रामा 'हम हिंदुस्तानी' शामिल है। फिलहाल उनका इंस्टाग्राम डेब्यू और बेटे के साथ मजेदार बातचीत चर्चा में है।

Navbharat Live
navbharatlive.com