नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए अक्षय कुमार और रवि किशन, रितेश देशमुख बोले- जैसे किसी ट्रक ने टक्कर मार दी हो

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन पर रवि किशन, रितेश देशमुख और अक्षय कुमार ने भावुक होकर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। सेलेब्स ने उनकी सादगी और शानदार अभिनय को याद किया।
Nana Patekar Death
नाना पाटेकर, रवि किशन और अक्षय कुमार(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Celebrities Reaction On Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। 75 वर्षीय अभिनेता ने गुरुवार सुबह 5:20 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि परिवार गोवा के लिए रवाना हो गया है। नाना पाटेकर किसी निजी काम के सिलसिले में गोवा गए हुए थे। परिवार के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर दोपहर के बाद पुणे लाया जाएगा।

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें बचाने के लिए मेडिकल टीम ने करीब 45 मिनट तक लगातार CPR किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नाना पाटेकर के अचानक निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

रवि किशन ने बताया व्यक्तिगत क्षति

अभिनेता रवि किशन ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना एक बड़े स्टार होने के बावजूद स्टारडम से दूर रहने वाले कलाकार थे। उनकी पहचान सादगी, सहजता और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के लिए थी। रवि किशन ने बताया कि नाना के साथ उनका गहरा रिश्ता था और दोनों की समय-समय पर बातचीत होती रहती थी। उन्होंने कहा कि नाना की एक्टिंग, सादगी और जिंदगी को देखने के नजरिए से उन्होंने बहुत कुछ सीखा। रवि किशन ने उनके निधन को भारतीय फिल्म जगत के लिए ऐसी क्षति बताया, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

Nana Patekar Death
नाना पाटेकर को नहीं बचा सके डॉक्टर, गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद 45 मिनट तक दिया CPR, सुबह 5:20 बजे थमी सांसें

अक्षय कुमार ने शेयर की यादें

अक्षय कुमार ने भी नाना पाटेकर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि नाना उन चुनिंदा कलाकारों में से थे, जिन्हें दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। अक्षय ने नाना की आवाज, अभिनय की गहराई और हर परफॉर्मेंस में नजर आने वाली ईमानदारी की तारीफ की। दोनों ने ‘वेलकम’ और हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में साथ काम किया था। अक्षय ने कहा कि नाना के साथ काम करने की यादें वह हमेशा संजोकर रखेंगे और उनकी कमी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

रितेश देशमुख हुए इमोशनल

रितेश देशमुख ने लिखा कि मैं स्तब्ध हूं। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ट्रक ने मुझे टक्कर मार दी हो। नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। वे एक बेजोड़ और अद्वितीय अभिनेता थे, जिनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। वे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक नायक थे।

अपने सामाजिक और परोपकारी कार्यों के जरिए उन्होंने हमेशा लोगों की मदद के लिए निरंतर काम किया। मुझे ब्लफमास्टर और हाउसफुल 5 में उनके साथ स्क्रीन साझा करने का सौभाग्य मिला, लेकिन किसी मराठी फिल्म में उनके साथ काम करने की मेरी इच्छा हमेशा अधूरी रह जाएगी।

रितेश देशमुख ने आगे लिखा कि मैं उनके परिवार, प्रियजनों और उनके करोड़ों शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी और हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वास्तव में, यह एक युग का अंत है। आपकी सीख, हमारी बातचीतें, मेरी पीठ थपथपाकर दिया गया आपका प्रोत्साहन, साथ बिताए गए हंसी-मजाक के पल और एक इंसान के रूप में मुझे समृद्ध बनाने के लिए आपका धन्यवाद।

Nana Patekar Death
नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com