

सीता के लुक और कास्टिंग पर ट्रोलिंग को साईं पल्लवी ने दिया जवाब
बोलीं- सोशल मीडिया कमेंट्स से अंदर तक हिलते हैं, तो मजबूत बनें
दीपिका चिखलिया, मुकेश खन्ना और तनीषा मुखर्जी ने भी उठाए थे सवाल
Sai Pallavi Reaction on Criticism Over Sita Role: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल करके दिखा दिया है। फिल्म ने सिर्फ 23 दिनों में ही भारत में 1000 करोड़ की कमाई तो वहीं वर्ल्डवाइड 1800 रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है।
फिल्म रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली साईं पल्लवी को इस रोल के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इन आलोचनाओं को लेकर साईं पल्लवी ने पहली बार अपने लुक और कास्टिंग को लेकर रिएक्शन दिया है।
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान साईं पल्लवी ने इस मुद्दे को लेकर अपनी बात कही। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर सोशल मीडिया पर आने वाले कमेंट्स किसी को अंदर तक प्रभावित करते हैं, तो उसे अपनी मजबूती पर काम करने की जरूरत है।
इस मीडिया इंटरव्यू में साईं पल्लवी से यह भी पूछा गया कि क्या सीता का किरदार निभाने से उनकी जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव आया। इस पर उन्होंने कहा कि उनका सफर हमेशा एक फिल्म से दूसरी फिल्म तक का रहा है और हर किरदार उनकी पर्सनैलिटी में कुछ न कुछ बदलाव लाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि वह ऐसे कैरेक्टर को चुनने से बचती रही हैं, जिनमें महिलाओं को सिर्फ सजावटी हिस्से की तरह दिखाया जाता है। करियर की शुरुआत में काम ठुकराना आसान नहीं था, लेकिन वह खुद से सवाल करती थीं कि क्या फिल्म रिलीज होने के बाद वह अपने फैसले के साथ सहज रह पाएंगी। उनके लिए किरदार चुनते समय यह बात हमेशा अहम रही है।
साईं की कास्टिंग पर रामायण सीरियल में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने भी सवाल उठाए थे। उन्होंने साईं की एक्टिंग की तारीफ की, लेकिन उनके लुक को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। वहीं, दिग्गज कलाकार मुकेश खन्ना ने फिल्म में सीता के युद्ध और हथियार इस्तेमाल करने वाले दृश्यों पर आपत्ति जताई थी।
हाल ही में, काजोल की बहन, एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने फिल्म देखने के बाद साई पल्लवी को सीता के रोल में पूरी तरह से मिसकास्ट कहा। तनीषा ने X पर लिखा क् मुझे यकीन है कि वह एक बेहतरीन एक्टर हैं लेकिन बदकिस्मती से मेरे लिए, सीता के रोल में वह पूरी तरह से मिसकास्ट हुईं। वह मुझे विज़ुअल से पूरी तरह से अलग कर देती हैं।
साईं पल्लवी को जब सीता के किरदार के लिए चुना गया था, तभी से सोशल मीडिया पर उनकी कास्टिंग और लुक को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे कि क्या उनका चेहरा और लुक सीता की पारंपरिक कल्पना से मेल खाता है। इस पर साईं ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर चल रही बातों से अनजान नहीं हैं।
साईं पल्लवी ने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर चल रही चीजों से अनजान नहीं हूं। सीता मां कितनी सुंदर दिखनी चाहिए और इस तरह की बातें मैंने भी देखी हैं। लेकिन अगर ये बातें आपको अंदर तक हिला देती हैं, तो मुझे लगता है कि कमी वहीं है और आपको और मजबूत होने की जरूरत है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह खुद को काफी सिक्योर महसूस करती हैं। उनके अनुसार, हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी दूसरों की टिप्पणियों से अपनी आंतरिक मजबूती नहीं खोनी चाहिए।