अनिल कपूर की बेटियां सोनम और रिया हैं उनकी स्टाइलिस्ट, एक्टर ने बताया कौन तय करता है उनका लुक

Anil Kapoor Stylist: अनिल कपूर ने शो इंडिया के टॉप 1% में बताया कि उनकी बेटियां सोनम और रिया कपूर बचपन से ही फैशन को लेकर क्रिएटिव रही हैं। अभिनेता ने खुलासा किया कि रिया उनका लुक भी तय करती हैं।
Anil Kapoor Family
अनिल कपूर, बेटी सोनम कपूर और रिया कपूर(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अनिल कपूर ने बताया, बेटी रिया करती हैं उन्हें स्टाइल

  • सोनम को था सजने-संवरने का शौक, रिया सजाती थीं गुड़ियां

  • रिया के सुझाए डिजाइनर्स और स्टाइलिस्ट्स के साथ काम करते हैं अनिल

Anil Kapoor Riya Kapoor Stylist: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर इन दिनों स्टार प्लस के लॉजिक क्विज शो इंडिया के टॉप 1% में नजर आ रहे हैं। इस शो में अनिल कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी दिलचस्प बातें शेयर करते है।

हाल ही में अनिल कपूर ने शो के दौरान अपनी बेटियों को लेकर खुलासा किया। उन्होंने शो के दौरान अपनी बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। अनिल कपूर ने बताया कि उनकी बेटियां बचपन से ही फैशन को लेकर काफी क्रिएटिव रही हैं। यहीं नहीं अनिल कपूर ने ये भी बताया कि आज भी उनकी बेटी रिया कपूर उनके कपड़ों और लुक का खास ध्यान रखती हैं।

बचपन में कपड़ों को लेकर नहीं होती थी सोनम-रिया की लड़ाई

इंडिया के टॉप 1% शो में कंटेस्टेंट दिव्यांशी ने बताया कि वह और उनकी बहन की अक्सर कपड़ों को लेकर लड़ाई होती हैं। इस पर उन्होंने अनिल कपूर से पूछा कि क्या सोनम और रिया भी बचपन में ऐसा ही करती थीं। एक्टर अनिल कपूर ने बताया कि दोनों की पसंद अलग-अलग थी, इसलिए उनके बीच कपड़ों को लेकर ज्यादा लड़ाइयां नहीं होती थीं।

अनिल कपूर ने कहा कि सोनम को बचपन से ही तैयार होने का शौक था। वहीं, रिया अपनी गुड़ियों को सजाने-संवारने में घंटों बिताती थीं। एक्टर के अनुसार, रिया आज भी वैसी ही हैं। वह खुद भले ही ट्रैक पैंट और टी-शर्ट पहनें, लेकिन परिवार के बाकी लोगों को क्या पहनना चाहिए, इस पर उनकी खास नजर रहती है।

Anil Kapoor Family
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, करिश्मा कपूर भी झूमती आयीं नजर

रिया कपूर करती हैं अनिल कपूर को स्टाइल

अनिल कपूर ने बताया कि उनकी बेटी रिया कपूर ही उन्हें स्टाइल करती हैं। उनके अनुसार, जिन युवा डिजाइनर्स और स्टाइलिस्ट्स के साथ उन्होंने काम किया है, उनमें से कई को रिया ने ही सुझाया था। एक्टर ने बेटी को परफेक्शनिस्ट बताते हुए कहा कि जब तक उन्हें कोई लुक पसंद नहीं आता, वह अलग-अलग चीजें ट्राई करती रहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब सोनम और रिया साथ काम करती हैं, तो उनकी जोड़ी कमाल कर देती है।

फैशन की दुनिया में खास पहचान रखती हैं सोनम-रिया

सोनम कपूर और रिया कपूर की जोड़ी फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। सोनम को अक्सर स्टाइल आइकन के तौर पर देखा जाता है, जबकि रिया उनके कई चर्चित लुक्स के पीछे की स्टाइलिंग से जुड़ी रही हैं। दोनों ने हाई फैशन और ट्रेडिशनल इंडियन क्लोथिंग को नए अंदाज में पेश किया है। सोनम और रिया ने मिलकर रीसोन नाम का क्लोदिंग लेबल भी शुरू किया था। जिसका उद्देश्य भारतीय महिलाओं के लिए आरामदायक, स्टाइलिश और रोजमर्रा में पहने जा सकने वाले कपड़े पेश करना था।