-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Rupali Ganguly Visits Ujjain Mahakal Temple Attends Bhasma Aarti
महाकाल की शरण में पहुंचीं TV एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, भस्म आरती में हुईं शामिल, दर्शन कर लिया आशीर्वाद
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Rupali Ganguly Mahakal Bhasma Aarti : टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

महाकाल मंदिर में रूपा गांगुली (फोटो सोर्स- नवभारत)
Rupali Ganguly Ujjain Visit : फेमस टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली गुरुवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वह विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुईं और नंदी हॉल से करीब दो घंटे तक आरती का दिव्य दर्शन किया। इस दौरान रूपाली पारंपरिक वेशभूषा में पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करती नजर आईं।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, रूपाली गांगुली तड़के ही महाकाल मंदिर पहुंच गई थीं। भस्म आरती के दौरान उन्होंने शांत भाव से बाबा महाकाल का ध्यान किया और आरती की पूरी प्रक्रिया में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। उनके मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही कई श्रद्धालु उन्हें देखने के लिए उत्साहित नजर आए।
2020 से और गहरी हुई महाकाल में आस्था
रूपाली गांगुली ने बताया कि वर्ष 2020 में पहली बार महाकाल मंदिर आने के बाद से उनकी आस्था और भी गहरी हो गई। तभी से वह नियमित अंतराल पर उज्जैन आने का प्रयास करती हैं और पिछले कुछ वर्षों में कई बार बाबा महाकाल के दरबार में अपनी हाजिरी लगा चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना : कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये टोस्ट, पैकेट में मिली मरी हुई छिपकली! खाद्य विभाग ने बिक्री पर लगाई रोक
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल जाएगी या मिलेगी राहत?
पन्ना में थाने से पुलिस की कार लेकर भागा युवक, बाजार में मचाया तांडव, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बालाघाट में छात्र ने कलेक्ट्रेट में फोड़ा पटाखा, अगले दिन एसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी माफी, ये थी वजह
जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद
भस्म आरती संपन्न होने के बाद अभिनेत्री ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा उनके जीवन के हर पड़ाव पर बनी रही है। उन्होंने कहा, “जब भी मानसिक शांति की आवश्यकता महसूस होती है, मैं उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन करती हूं।”
“भस्म आरती का अनुभव अलौकिक”
रूपाली ने कहा कि भस्म आरती का आध्यात्मिक अनुभव इतना अलौकिक है कि उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने महाकाल मंदिर की ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण की भी प्रशंसा की और कहा कि यहां आने से मन को अद्भुत शांति मिलती है।
ये भी पढे़ं : पन्ना में थाने से पुलिस की कार लेकर भागा युवक, बाजार में मचाया तांडव, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
‘अनुपमा’ से मिली देशभर में पहचान
कोलकाता में जन्मी रूपाली गांगुली अभिनय जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उनके पिता अनिल गांगुली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित निर्देशक रहे हैं। रूपाली को सबसे अधिक लोकप्रियता टीवी शो ‘अनुपमा’ से मिली, जबकि कॉमेडी धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में निभाया गया ‘मोनिशा’ का किरदार आज भी दर्शकों की पसंदीदा भूमिकाओं में शामिल है।
Rupali ganguly visits ujjain mahakal temple attends bhasma aarti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में आफत की बारिश! दहानू-वलसाड रूट पर ट्रेनें ठप, कई पुलों पर मंडराया खतरा, नदियों का जलस्तर बढ़ा
Jul 23, 2026 | 10:44 AMUS-Iran War: अमेरिका ने पहली बार उतारा सबसे घातक B-1 लांसर बॉम्बर, ईरान के IRGC ठिकानों पर भीषण बमबारी
Jul 23, 2026 | 10:40 AMमुरैना : कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये टोस्ट, पैकेट में मिली मरी हुई छिपकली! खाद्य विभाग ने बिक्री पर लगाई रोक
Jul 23, 2026 | 10:38 AMत्र्यंबकेश्वर सड़क निर्माण में लापरवाही पर 3 ठेकेदारों को नोटिस, रोजाना लगेगा ₹25,000 जुर्माना
Jul 23, 2026 | 10:36 AMHormone Therapy: मेनोपॉज के बाद कितनी फायदेमंद है हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी? जानें इसके फायदे और जोखिम
Jul 23, 2026 | 10:35 AMNEET विवाद पर अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- मंत्री के इस्तीफे से सरकार कमजोर नहीं, जवाबदेह बनेगी
Jul 23, 2026 | 10:27 AMफास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी का सीधा हमला, गिना दीं छात्रों की 3 बड़ी मांगें, बोले- आपने बर्बाद की
Jul 23, 2026 | 10:23 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM













