Sitaare Zameen Par Trailer Review: मैं तेरे लिए लड़ी, उनके लिए तू लड़ेगा, दिल को छू लेने वाली है 'सितारे जमीन पर' की कहानी

Sitaare Zameen Par Trailer: आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर दिल को छू लेने वाला है। यूजर्स बोल रहे हैं, लंबे वक्त के बाद दर्शकों को एक अच्छी फिल्म देखने को मिलेगी। 
Sitaare Jameen Par Trailer Review in Hindi
आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी
Published on: 
Updated on: 

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि दर्शकों को लंबे वक्त के बाद एक अच्छी फिल्म देखने को मिलेगी। ट्रेलर दिल को छू लेने वाला है। आमिर खान की एक्टिंग जबरदस्त है, जबकि बाकी के कलाकारों ने भी दिल जीतने का काम किया है। फिल्म की कहानी के मुताबिक आमिर खान का किरदार फिल्म में बास्केटबॉल कोच का है, जिन्हें अपने सीनियर पर हाथ उठाने के आरोप में कोर्ट में एक अनोखी सजा दी जाती है। सजा के तौर पर उन्हें दिव्यांग बच्चों की टीम को बास्केटबॉल का प्रशिक्षण देना है।

अदालत से मिली इस सजा को आमिर खान चुनौती के तौर पर स्वीकार तो कर लेते हैं, लेकिन ये चुनौती उनके लिए सिरदर्द बन जाती है। इस चुनौती में उन्हें बड़े संघर्ष से गुजरना पड़ता है और इसी कहानी पर यह फिल्म आधारित है। आमिर खान के संघर्ष में कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिल रहा है।

आमिर खान टॉकीज नाम के यूट्यूब चैनल पर सितारे जमीन पर का ऑफिशियल ट्रेलर जारी किया गया है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कहा है कि बड़े वक्त के बाद उन्हें एक अच्छी फिल्म देखने को मिलेगी। इस फिल्म के कुछ डायलॉग भी चर्चा में आ गए हैं। जैसे ट्रेलर में एक डायलॉग है, 'हम जितने आए हैं किसी की बेज्जती करने नहीं' अभी से धूम मचा रहा है। वही फिल्म में एक और डायलॉग है 'मैं तेरे लिए लड़ी, उनके लिए तू लड़ेगा' यह डायलॉग दिल को छू जाता है। फिल्म बास्केटबॉल के मैच को लेकर है, ऐसे में फिल्म में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा यह उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि कुछ इसी तरह की कहानी हमें दंगल में भी देखने को मिली थी।

फिल्म की कहानी दिव्यांग बच्चों पर आधारित है, ऐसे में यह फिल्म दर्शकों को और भी ज्यादा भावुक कर दे रही है, क्योंकि यह फिल्म उन बच्चों की कहानी पर आधारित है जिन्हें समाज में नकारा मान लिया जाता है, लेकिन वह बच्चे भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं, अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है और यह उम्मीद की जा रही है कि आमिर खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com