अनुपमा ने रजनी के पापों का घड़ा भरा, जेल में सड़ने को मजबूर होगी अब, कोर्ट में होगा बड़ा खुलासा
Anupama Rajni Twist: रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ में अगले एपिसोड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। अनुपमा रजनी के खिलाफ बड़ा सबूत पेश करेंगी, जिससे रजनी जेल जाने के लिए मजबूर होगी।
- Written By: सोनाली झा
अनुपमा रजनी ट्विस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Anupama Spoiler: टीवी शो ‘अनुपमा’ में दर्शकों के लिए अगले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा तैयार है। रुपाली गांगुली स्टारर इस शो की कहानी में अब तक रजनी की साजिश पर वरुण ने चॉल में आग लगा दी थी। आग में फंसने के डर से वरुण घबरा गया था, लेकिन अब कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है, जो रजनी के लिए मुसीबत बन जाएगा।
आने वाले एपिसोड में अनुपमा अपनी बहादुरी और चतुराई से रजनी का सामना करेंगी। प्रेरणा की जान बचाने के दौरान अनुपमा को अनुज दिखाई देगा और वह बेहोश हो जाएंगी। इसी बीच वरुण आगे आकर अनुपमा की मदद करेंगे और रजनी को सबक सिखाने की योजना बनाएंगे। इस मिशन में भारती भी उनका साथ देंगी। अनुपमा की मदद से रजनी के खिलाफ बड़ा सबूत हाथ लगेगा।
जेल जाने के लिए मजबूर होगी रजनी
कोर्ट में अनुपमा इसे पेश करेंगी और साबित करेंगी कि रजनी ने धोखा देकर अनुचित तरीके से साइन करवाए थे। इसके चलते रजनी जेल जाने के लिए मजबूर होगी। जेल में रजनी अपनी गलती और धोखे के लिए खूब आंसू बहाएगी और अपने किए पर पछताएगी। इस बीच वरुण पराग के घर को बिकने से बचाने के लिए अपने कनेक्शन्स का इस्तेमाल करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
अनुपमा की कहानी में लगेगा ट्विस्ट का तड़का
इसके अलावा वरुण भारती को उसकी पत्नी का दर्जा देंगे और इस प्रक्रिया में उन्हें एहसास होगा कि भारती कितनी काबिल और भरोसेमंद हैं। प्रेरणा भी अब अपने भाई के साथ खुशहाल समय बिताने लगेगी। अनुपमा की मदद से चॉलवाले अपने घर में सुरक्षित रहेंगे और वसुंधरा फिर से कोठारी हाउस की महारानी बन जाएंगी। इस हाई वोल्टेज ड्रामा और नए ट्विस्ट के साथ ‘अनुपमा’ की कहानी में दर्शकों के लिए रोमांच, सस्पेंस और मनोरंजन का तड़का बढ़ जाएगा।
ये भी पढ़ें- धुरंधर को पीछे छोड़ते हुए बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें 9वें दिन की कमाई
अनुपमा का नया एपिसोड होगा दिलचस्प
शो के फैंस इस मोड़ को लेकर उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इसके एपिसोड की चर्चा पहले से ही जोरों पर है। ‘अनुपमा’ के इस नए एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि रजनी की चालाकी किस तरह बेनकाब होती है और अनुपमा के साहस और बुद्धिमत्ता के आगे रजनी कैसे फंसती है। इसके साथ ही दर्शकों को वरुण और भारती के रिश्ते में नए बदलाव और पराग की बहादुरी देखने को मिलेगी।
