मां बनने के बाद क्यों छिन जाता है एक्ट्रेसेस का काम? Rubina Dilaik ने इंडस्ट्री की सोच पर उठाए सवाल
Rubina Dilaik Motherhood: रुबीना दिलैक ने खुलासा किया कि मां बनने के बाद इंडस्ट्री एक्ट्रेसेस को कमजोर समझने लगती है। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को काम मिलना मुश्किल हो जाता है।
- Written By: सोनाली झा
रुबीना दिलैक (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Rubina Dilaik Motherhood In Industry: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में इंडस्ट्री की उस कड़वी सच्चाई पर खुलकर बात की, जिसका सामना कई एक्ट्रेसेस को मां बनने के बाद करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि आज भी इंडस्ट्री में महिलाओं को लेकर पुरानी सोच कायम है और मां बनने के बाद एक्ट्रेसेस को काम मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
रुबीना ने कहा कि समाज और इंडस्ट्री दोनों ही नई मां बनी महिलाओं को कमजोर समझने लगते हैं। मेकर्स को लगता है कि बच्चे के जन्म के बाद एक्ट्रेस के अंदर पहले जैसा जुनून, मेहनत और स्टैमिना नहीं बचता, जिसकी वजह से उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स से दूर रखा जाता है। रुबीना दिलैक ने कहा कि कई स्टडीज में सामने आया है कि लगभग 62 फीसदी महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद अपने काम पर वापस नहीं लौट पातीं, क्योंकि समाज उन्हें उसी नजर से स्वीकार नहीं करता।
महिलाओं पर हमेशा बना रहता है दबाव
रुबीना ने आगे कहा कि मेकर्स अक्सर सोचते हैं कि नई मां बनी एक्ट्रेस अपने काम को उतना समय और मेहनत नहीं दे पाएगी, जितना पहले देती थी। इसी डर की वजह से उन्हें प्रोजेक्ट्स में लेने से बचा जाता है। रुबीना का मानना है कि यह सोच महिलाओं के साथ बड़ा अन्याय है। महिलाओं को हर कदम पर जज किया जाता है। चाहे वो करियर हो, शादी हो या फिर मां बनना। हर महिला इतनी मजबूत नहीं होती कि वह लगातार मिलने वाले जजमेंट और दबाव के बीच अपना आत्मविश्वास बनाए रख सके। कई बार यही दबाव उन्हें अपने सपनों से दूर कर देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Awarapan Fees: आवारापन के लिए 19 साल पहले इमरान हाशमी को मिली थी करोड़ों की फीस, जानें अन्य स्टार कास्ट की फीस
Cocktail 2 Earnings: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी
Lock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल
मां बनने के बाद भी जारी रखा काम
रुबीना दिलैक खुद मां बनने के बाद लगातार अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को और दूसरी महिलाओं को यह साबित करना चाहती हैं कि मां बनने के बाद जिंदगी या करियर खत्म नहीं हो जाता। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे काम जारी रखने का मौका मिला। मैं चाहती हूं कि मेरी जर्नी दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बने और वे समझें कि मां बनने के बाद भी नए मौके मिल सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो खतरों के खिलाड़ी 15 के नए सीजन में रुबीना दिलैक नजर आने वाली हैं।
