शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की रिलीज से पहले रोशन एंड्रूज़ को मिला अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद

‘देवा’ की रिलीज से पहले रोशन एंड्रूज़ को अमिताभ बच्चन से मिला आशीर्वाद, मशहूर डायरेक्टर ने अनुभव साझा किया और बताया कि कई बार उनसे मिलने के करीब पहुंचा, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई... 
Rosshan Andrrews Meets Amitabh bachchan Before release of Shahid Kapoor Deva Film
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मलयालम सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रोशन एंड्रूज़, जो मुंबई पुलिस और हाउ ओल्ड आर यू जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में भारतीय सिनेमा के आइकन अमिताभ बच्चन से मिले। यह मुलाकात उनके लिए बेहद खास और इमोशन से भरी थी। रोशन, जो हमेशा से बच्चन साहब के काम के प्रशंसक रहे हैं, उन्होंने महानायक से हाथ मिलाने के बाद अपनी खुशी और आभार जाहिर किया है।

रोशन एंड्रूज़ ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर करते हुए इस मुलाकात के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा है, "मैंने बचपन से इस इंसान को स्क्रीन पर देखा है... मेरे लिए ये इंसान ही भारतीय सिनेमा था... कई बार उनसे मिलने के करीब पहुंचा, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई... और आज, मैंने उस सबसे बड़े स्टार से हाथ मिलाया, जिसे ये देश जानता है। मैंने उन्हें बताया कि मेरी पहली हिंदी फिल्म 'देवा' 31 जनवरी को रिलीज हो रही है। उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया। आज से, 4 दिसंबर मेरे लिए जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा... जिस दिन मैंने अमिताभ बच्चन से मुलाकात की!"

मशहूर मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रूज़ के डायरेक्शन में बनी फिल्म देवा एक बार फिर शाहिद कपूर को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। खास बात ये है कि शाहिद लगभग एक साल बाद इस फिल्म के साथ स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी अहम रोल में नजर आएंगे। देवा फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस और दिलचस्प कहानी है, जो दर्शकों को फिल्म के आखिरी पल तक बांधे रखेगी। यह एक बेहतरीन सिनेमा अनुभव होने वाला है। 31 जनवरी 2025 को इसे ज़रूर देखें और अपने कैलेंडर में तारीख जरूर नोट कर लें!